BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सेवा पखवाड़े के तहत भाजपा ने संगोष्ठी का किया आयोजन,एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमें सिखाता है -संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम




 

  संगोष्ठी में संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री दत्तीगांव हुए शामिल


 राजगढ़/ धार । भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़े के तहत पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जीवन, आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी विषय पर शनिवार को राजगढ़ में मेला मैदान स्थित शिव वाटिका में संगोष्ठी का आयोजन संपन्न हुआ।


  आयोजन में मुख्य वक्ता भाजपा इंदौर संभाग प्रभारी राघवेंद्र गौतम शामिल हुए। वही भाजपा जिलाध्यक्ष महंत निलेश भारती, पूर्व कैबिनेट मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, सेवा पखवाड़े के जिला संयोजक राकेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित थे। पूर्व विधायक मुकाम सिह निगवाल, भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया व मुकेश केवलजी,  दीपक फैमस सुनील मोदी, संजय बघेल, प्रेमचंद परमार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, भाजपा राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, राजोद-लाबरिया मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा अमझेरा-दसई मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित मंचासिन रहें।







  कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा के पितृ पुरुष डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल ने कार्यक्रम की रूरेखा बताई।
    कार्यक्रम को 'पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी' विषय पर संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता राघवेंद्रसिंह गौतम ने कहा कि  एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का जीवन दर्शन हमें सिखाता है कि सादगी और सेवा से भरा जीवन ही सच्चे अर्थों में सार्थक होता है। एकात्म मानववाद जीवन जीने की वह दिशा है, जिसमें हर व्यक्ति, हर वर्ग और सम्पूर्ण समाज का कल्याण समाहित है। उन्होंने कहा कि एक प्रचारक के रूप में पं. दीनदयाल उपाध्याय ने पार्टी के लिए अपार मेहनत की। जिसका परिणाम हैं कि आज भजापा विश्व की सबसे बडी पार्टी हैं। साथ ही उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान आत्मनिर्भर भारत व स्वदेशी को प्राथमिकता से अपने जीवन मे समाहित करने की बात कही।
    भाजपा जिलाध्यक्ष निलेश भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस के अवसर पर संपूर्ण देश मे सेवा पखवाडा मनाया जा रहा है। उन्होंने स्वदेशी जीवन शैली को प्राथमिकता देने का आव्हान किया।  वही पूर्व मंत्री राजवर्धन सिह दत्तीगांव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हम जो भी वस्तुएं खरीदे उनमें सबसे पहले स्वदेशी को ही प्राथमिकता देवे। उन वस्तुओं को जरूर खरीदे जिनमे हमारे देश के मजदूरों की मेहनत व पसीने की महक हो।
    भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पूर्व विधायक मुकाम सिह निगवाल, भाजपा जिला मंत्री जमना भूरिया व मुकेश केवलजी,  दीपक फैमस सुनील मोदी, संजय बघेल, प्रेमचंद परमार, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि देवा सिंगार, भाजपा राजगढ़ नगर मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल, राजगढ़ ग्रामीण मंडल अध्यक्ष आशीष जैन, सरदारपुर मंडल अध्यक्ष ओंकारलाल जाट, राजोद-लाबरिया मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा तथा अमझेरा-दसई मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित  भाजपा पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा नेता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन रोमा धर्मेंद्र मंडलोई ने किया तथा आभार मंडल अध्यक्ष विजय दीक्षित ने किया। उक्त जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ने दी।


« PREV
NEXT »