राजगढ़ (धार)। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता 2025-26 राजगढ़ नगर में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। वरिष्ठ प्रशिक्षक महेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि माननीय श्री दीपक सिंह जी चौहान थाना प्रभारी राजगढ़ एवं विशेष अतिथि श्री प्रेम कुमार वैद्य थे। थाना प्रभारी द्वारा खिलाड़ियों को खेलकूद के प्रति जागरूक रहने एवं प्रतियोगिताओं में भाग लेने की बात कही। और राजगढ़ नगर में कराते जैसी आत्मरक्षा विधा के नियमित प्रशिक्षण की सराहना की। एटम इंटरनेशनल स्कूल के अमन भंडारी और दामोदर कुमावत ने अतिथियों एवं सम्पूर्ण जिले के विभिन्न स्कूलों से आए कोचेस और प्रतियोगिता को संचालित करने वाले धार जिला कराते डू डेवलपमेंट एसोसिएशन के निर्णायक मंडल का स्वागत किया। प्रतियोगिता का प्रबंधन धार जिला कराते एसोसिएशन के सचिव महेश कुमार वर्मा ने किया। विद्यालय के रविन्द्र शर्मा और खेल प्रशिक्षक करण गुंडिया ने सहयोग किया। अजय परमार एवं विजय सोलंकी मुख्य निर्णायक एवं तृप्ति खिमूर, दीपक राठौर, प्रज्वल बाघेला, विजय चौहान, कुलदीप राजपूत रैफरी पेनल में शामिल थे। सम्पूर्ण धार जिले से 150 कराते खिलाड़ियों ने आकर अपना शानदार प्रदर्शन किया और संभागीय कराते प्रतियोगिता हेतु चयनित हुए। नगर के 15 बच्चे जिले की टीम में चयनित हुए हैं। जिला स्तरीय कराते प्रतियोगिता में चयनित होने वाले खिलाड़ी 28 अगस्त को इंदौर में संभाग स्तरीय कराते प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
Most Reading
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...



