BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

Ambika Shukla और Suryaa Pictures का धमाकेदार गाना ‘Do Ghoont’ होगा रिलीज़, 7 अगस्त को मचेगा तहलका


मुंबई: ग्लैमर और एंटरटेनमेंट से भरपूर नया म्यूज़िक वीडियो ‘Do Ghoont’ इस 7 अगस्त को दर्शकों के सामने आने वाला है। इस गाने में मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी एक्ट्रेस अंबिका शुक्ला, जो अपनी शानदार परफॉर्मेंस और दिलकश अंदाज़ के लिए पहले से ही सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस गाने को प्रोड्यूस किया है Suryaa Pictures ने, जो हाल ही में म्यूजिक और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपनी मज़बूत पहचान बना रहा है।

Suryaa Pictures, जो तेजी से उभरता हुआ एक प्रोडक्शन हाउस है, ने इस गाने के जरिए फिर साबित कर दिया है कि वो कंटेंट क्वालिटी और प्रेजेंटेशन के मामले में किसी से कम नहीं है। गाने को रिलीज़ किया जाएगा Suryaa Music के यूट्यूब चैनल पर, जो कंपनी का म्यूज़िक लेबल है।

‘Do Ghoont’ में Ambika Shukla के साथ दिखाई देंगे ललित सत्यार्थी। गाने को कोरियोग्राफ और डायरेक्ट किया है सुषमा सुनम ने। इसे गाया है बंदना दत्ता ने, जबकि बोल लिखे हैं सुनित शर्मा और योगेश नेगी ने। संगीत, मिक्सिंग और प्रोडक्शन की ज़िम्मेदारी निभाई है आकाश रिजिया ने।

गाने की शूटिंग और प्रोडक्शन वैल्यू को लेकर भी काफी बारीकी रखी गई है। कैमरा संभाला है नव्वराज ने और एडिटिंग की है प्रदीप पॉल ने, जिन्होंने पोस्टर डिजाइन और विजुअल प्रमोशन का काम भी किया है। इसके अलावा, चेतन कुलकर्णी ने बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर और नीरज त्यागी ने प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर पूरा काम बखूबी संभाला है। आर्ट डायरेक्शन मनीषा नाईक और मेकअप राहुल पाल ने किया है।

अंबिका शुक्ला (Ambika Shukla) पहले भी कई चर्चित प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुकी हैं — जैसे Snapchat Originals की यूथ बेस्ड रियलिटी सीरीज़ ‘Phone Swap’, कलर्स टीवी का सुपरहिट शो ‘Naagin 6’, और बॉलीवुड गाने ‘Dheela 2.0’ (शहजादा) व ‘Soniye Je’ (गुमराह)। हाल ही में वो रियलिटी शो ‘Kink 2’ में नज़र आई थीं, जो Atrangi TV App पर स्ट्रीम हुआ और जहां उन्हें दर्शकों से जबरदस्त प्यार मिला।

Suryaa Pictures का यह म्यूज़िक वीडियो ना सिर्फ म्यूज़िक लवर्स को पसंद आएगा, बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में इसके विज़ुअल्स और प्रोडक्शन क्वालिटी को लेकर भी चर्चा होना तय है।  तो तैयार हो जाइए 7 अगस्त को — जब Suryaa Pictures और अंबिका शुक्ला (Ambika Shukla) मिलकर लाएंगे म्यूज़िक और स्टाइल से भरपूर गाना ‘Do Ghoont’, सिर्फ Suryaa Music पर!

« PREV
NEXT »