राजगढ़ (धार)। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखंड राजगढ़ ने विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत श्री राम दरबार पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। मुख्य वक्ता क्षेत्रीय सेवा प्रमुख हरिओम श्रीमाली ने स्थापना दिवस के महत्व पर विस्तार से बताया। प्रखंड अध्यक्ष भरत व्यास ने संक्षेप में इस दिवस का परिचय दिया। जिला गोरक्षा प्रमुख दिलीप पटेल, जिला धर्म प्रसार प्रमुख शंकर सोलंकी, प्रखंड गोरक्षा प्रमुख विक्रम गहलोत और स्थानीय कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड मंत्री मुकेश मोलवा ने किया।


