BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

वन विभाग द्वारा अजगर का रेस्क्यु किया गया




  


   सरदारपुर (धार)। दिनांक 12.07.2025 को शैलेन्द्र सोलंकी रेंजर वन परिक्षेत्र सरदारपुर को दुरभाष पर मोहनखेडा तिर्थ में अजगर होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही उनके द्वारा अजगर के रेस्क्यु हेतू दल का गठन किया जाकर दल को मौका स्थल पर भेजा गया। उक्त अजगर एक पेड पर चडा हुआ था। उक्त अजगर को दल द्वारा सफलता पूर्वक रेस्क्यु कर वनक्षेत्र में सुरक्षित स्थान पर छोडा गया। 

   रेंजर शैलेन्द्र सोलंकी द्वारा बताया गया की वर्ष में अभी तक लगभग 10 अजगरों का सफल रेस्क्यु किया जाकर सुरक्षित वन क्षेत्र में छोडा गया है। राजगढ़ क्षेत्र, रेलिया डेम, पॉवर ग्रीड के आस-पास के क्षेत्र में अजगर की संख्या पिछले कुछ समय से अधिक बडी हुई है। रेंजर द्वारा लोगो से अपील की कहीं पर भी कोई वन्य प्राणी दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दे। उक्त रेस्क्यु दल में अमनसिंह टेगोर वनपाल, मनीषपालसिह राठोर वनरक्षक, मनीष पंवार वनरक्षक, अकरमसिंह भुरिया वनरक्षक, सुरेंद्र सोलंकी वनरक्षक आदि सम्मिलित थे। जिनके द्वारा उक्त रेस्क्यु कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।
« PREV
NEXT »