राजगढ़(धार)। एमेच्योर ग्रेपलिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश और इंदौर जिला ग्रेपलिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में इंदौर के डीएलएफ गार्डन सिटी में राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग स्पर्धा का आयोजन सम्पन्न हुआ। इंदौर में प्रथम बार आयोजित प्रतियोगिता में 150 खिला़ड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह एमआईसी सदस्य श्री नंदकिशोर जी पहाड़िया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। एक दिवसीय प्रतियोगिता में गी और नो गी स्टाइल के इवेंट सम्पन्न हुए। प्रतियोगिता युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अंतर्गत आयोजित की गई। दोनों इवेंट में राजगढ़ सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाड़ियों ने इतिहास रचते हुए कुल 22 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक और 4 कांस्य पदक जीतकर धार जिले को मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान दिलवाया और चेम्पियंस ट्राफी जीतने में सफल रहे। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह विक्रम अवार्डी ओमप्रकाश खत्री कोषाध्यक्ष मध्यप्रदेश कुश्ती संघ एवं मध्यप्रदेश ओलिंपिक संघ के उपाध्यक्ष ओम सोनी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। प्रथम स्थान छिंदवाड़ा जिला और तृतीय स्थान पर भोपाल जिला रहा। किड्स 9 वर्ष से कम आयु वर्ग बालिका में ध्वनि सोलंकी ने एक स्वर्ण एवं एक रजत, इवाना शास्त्री दो कांस्य, बालक वर्ग में द्रव्य सोनी दो रजत एवं सब जूनियर 11 वर्ष से कम बालिका वर्ग में अपेक्षा बामनिया एक स्वर्ण एवं एक रजत पदक, चेतना जायसवाल दो स्वर्ण पदक, हर्षित प्रजापत दो स्वर्ण पदक, राजवीर परदेसी दो रजत पदक, तेरह वर्ष आयु वर्ग 34 किग्रा में वीरा जादम दो स्वर्ण पदक, 62 किग्रा में लक्ष्मी मारू दो स्वर्ण पदक, 42 किग्रा में माया साही दो स्वर्ण पदक, 42 किग्रा में प्रियंका लिम्बोदिया दो कांस्य पदक, मनोज गडरिया दो रजत पदक, पन्द्रह वर्ष आयु वर्ग 52 किग्रा में प्रद्युम्न मारु ने दो स्वर्ण पदक जीते। 17 वर्ष आयु वर्ग 43 किग्रा में सांची जादम दो स्वर्ण पदक, 52 किग्रा में रांची जादम दो स्वर्ण पदक, 65 किग्रा में मनस्वी सोनी दो स्वर्ण पदक, एवं बालक वर्ग 42 किग्रा में आराध्य शर्मा दो स्वर्ण पदक एवं सीनियर वर्ग में 53 किग्रा में तृप्ति खिमूर दो रजत पदक जीतने में सफल रहे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अन्य खान को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन युनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के नियमों के अंतर्गत आयोजित हुई। यह प्रतियोगिता अंतरराष्ट्रीय रैफरी एवं मध्य प्रदेश ग्रेपलिंग एसोसिएशन के महासचिव संजय पवार के मार्गदर्शन एवं अध्यक्ष रैफरी कमीशन मध्यप्रदेश एवं मुख्य निर्णायक महेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। धार जिले के खिलाड़ियों की शानदार जीत पर विधायक प्रताप ग्रेवाल, नगर परिषद अध्यक्ष सवेरा जायसवाल, जिला खेल अधिकारी राजेश शाक्य, बलबहादुर सिंह राठौड़, प्रेम कुमार वैद्य, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाईयां दी।
Home
News
राजगढ़ टीम ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास,धार जिले ने 22 गोल्ड मेडल के साथ ग्रेपलिंग खेल में राज्य स्तर पर द्वितीय चेम्पियंस ट्राफी पर कब्जा जमाया
राजगढ़ टीम ने मार्शल आर्ट्स के क्षेत्र में फिर रचा इतिहास,धार जिले ने 22 गोल्ड मेडल के साथ ग्रेपलिंग खेल में राज्य स्तर पर द्वितीय चेम्पियंस ट्राफी पर कब्जा जमाया
Times Of Malwa
-
Most Reading
-
यदि आपने कुछ करने की हिम्मत है तो इस फील्ड में आप कुछ भी कर सकते हो बस आपको धैर्य के साथ काम करना होगा फिर मंजिल तक पहुंचने के लिए दुनिय...
-
राजगढ(धार) - प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 07 जनवरी 2022 से 11 जनवरी 2022 तक 5 दिवसीय गुरूसप्तमी महामहोत्सव का आयोजन श्री मोहनखेडा महातीर्थ पर...
-
भगवान शिव हर तरह की इच्छाओं की पूर्ति करने वाला मंशा महादेव व्रत कल यानि 1 अगस्त सोमवार से आरंभ हो रहा है। राजगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में ...
-
मनोरंजन । सोशल मीडिया पर हिंदी फिल्मों के प्रतिष्ठित अभिनेता गोवर्धन असरानी को लेकर मंगलवार को एक अचानक अफवाह फैल गई, जिसमें उनके निधन क...
-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज प्रदेश के विद्यार्थियों के हित में महत्वपूर्ण घोषणाएँ की हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा मण्ड...



