BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विश्व वन्यजीव दिवस: प्रधानमंत्री मोदी ने गिर सफारी में किया दौरा,जैव विविधता संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई



  प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर हमारे ग्रह की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा:

  "आज, #विश्व वन्यजीव दिवस पर, आइए हम अपने ग्रह की अविश्वसनीय जैव विविधता की रक्षा और संरक्षण की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएँ। हर प्रजाति एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है - आइए आने वाली पीढ़ियों के लिए उनके भविष्य की रक्षा करें! हमें वन्यजीवों के संरक्षण और सुरक्षा में भारत के योगदान पर भी गर्व है।"

गिर सफारी में पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

  विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी आज सुबह एशियाई शेरों के घर गिर में सफारी पर गए। उन्होंने कहा कि गिर आकर उन्हें उन कार्यों की भी यादें ताज़ा हो गईं, जो उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री रहने के दौरान सामूहिक रूप से किए थे।

उन्होंने पोस्ट में लिखा:

  "आज सुबह, #विश्ववन्यजीवदिवस पर, मैं गिर में सफारी पर गया। जैसा कि हम सभी जानते हैं, गिर एशियाई शेरों का घर है। गिर आकर मुझे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में मेरे कार्यकाल के दौरान किए गए सामूहिक कार्यों की कई यादें भी ताज़ा हो गईं। पिछले कई वर्षों में, सामूहिक प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि एशियाई शेरों की आबादी लगातार बढ़ रही है। एशियाई शेरों के आवास को संरक्षित करने में आदिवासी समुदायों और आसपास के क्षेत्रों की महिलाओं की भूमिका भी उतनी ही सराहनीय है।"

बाघ, तेंदुआ और गैंडा संरक्षण पर विशेष ध्यान

  प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पिछले दशक में बाघों, तेंदुओं और गैंडों की संख्या में वृद्धि हुई है, जो यह दर्शाता है कि भारत वन्यजीवन को कितना महत्व देता है और उनके लिए स्थायी आवास बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

उन्होंने 'एक्स' पर पोस्ट किया:

  "पिछले दशक में बाघों, तेंदुओं, गैंडों की संख्या में भी वृद्धि हुई है, जो दर्शाता है कि हम वन्यजीवन को कितना महत्व देते हैं और वन्यजीवों के लिए स्थायी आवास बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं। #विश्ववन्यजीवदिवस"

   प्रधानमंत्री की इन घोषणाओं से भारत के वन्यजीव संरक्षण प्रयासों को और बल मिलेगा तथा देश की जैव विविधता को बनाए रखने में मदद मिलेगी।


« PREV
NEXT »