BREAKING NEWS
latest
Times of Malwa Digital Services
Promote your brand with positive, impactful stories. No accusations, no crime news—only inspiring and constructive content through Google Articles.
📞 9893711820   |   📧 akshayindianews@gmail.com

राजगढ़ की डिजिटल धड़कन: 'Rajgarh The City Of Pilgrim Official' पेज ने पूरे किए 35,000 फॉलोअर्स,5 साल का सफर, डिजिटल सफलता की कहानी !

राजगढ़ की डिजिटल धड़कन: 'Rajgarh The City Of Pilgrim Official' पेज 35,000 फॉलोअर्स के साथ 5 साल की सफलता का जश्न मना रहा है। यह पेज महावीर जी मंदिर, त्योहारों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जानकारी से लेकर COVID मदद और रक्तदान जैसे सेवाओं में राजगढ़ समुदाय की सेवा कर रहा है।"


   बिजनेस न्यूज़ | महावीर जी मंदिर की प्रतिष्ठा और उससे जुड़े निमंत्रणों को डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुँचाने के उद्देश्य से 5 साल पहले लक्की किरण दिलीप जैन ने 'Rajgarh The City Of Pilgrim Official' पेज की शुरुआत की थी। आज इस पेज ने 35,000+ फॉलोअर्स का बड़ा मील का पत्थर छू लिया है। इंस्टाग्राम पर शुरू हुआ यह पेज अब न केवल धार्मिक गतिविधियों तक सीमित है, बल्कि राजगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर और समाज सेवा के लिए भी जाना जाता है।

COVID-19: जब पेज बना सहारा
  
   कोविड-19 महामारी के समय जब मदद की सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब इस पेज ने राजगढ़ के लोगों के लिए सहारा बनने का काम किया। ब्लड डोनेशन, ब्लड रिक्वायरमेंट, और गुमशुदा व्यक्तियों की जानकारी देने से लेकर जीव-जंतुओं की सहायता तक, इस पेज ने समाज सेवा में एक अनूठी मिसाल कायम की आपातकालीन मदद का एकमात्र स्रोत बनने के बाद, यह पेज हर दिल में एक खास जगह बना चुका है।

वोकल फॉर लोकल: संस्कृति और व्यापार का संवर्धन
   
  पेज ने 'वोकल फॉर लोकल' अभियान के अंतर्गत स्थानीय व्यापार और कलाकारों को भी एक बड़ा मंच दिया है। छोटे व्यवसायों को प्रमोट कर, राजगढ़ के स्थानीय व्यापार को डिजिटल पहचान दिलाई। कई स्थानीय कलाकार आज बड़े मंचों पर अपनी जगह बना चुके हैं, इस पेज की मदद से। राजगढ़ की संस्कृति और पहचान को डिजिटली संरक्षित करना इस पेज की बड़ी सफलता है।

लक्की जैन: पेज के पीछे की प्रेरक शक्ति

  लक्की जैन, जो पेशे से मोबाइल व्यवसायी हैं और 'Kiran Copper House Mobile Shop' के मालिक हैं, ने अपनी मेहनत और दृष्टिकोण से इस पेज को एक विश्वसनीय मंच में बदल दिया। 2019 से 2024 तक उन्होंने अकेले इस पेज को संचालित किया। 2024 से अब यह पेज 5 लोगो की टीम में कार्य कर रहा है, 5 लोगो की टीम को अलग अलग वर्क दिया जाता है, जो करीब प्रतिदिन 2-3 घंटे पेज के संचालन में लगी रहती है  *यह पेज अब इंस्टाग्राम के साथ-साथ फेसबुक और व्हाट्सएप पर भी सक्रिय है, जिससे हर वर्ग के लोग जुड़ सकें।*

  राजगढ़ की प्रतिष्ठा को बढ़ाने का संकल्प
   
  लक्की जैन ने हमेशा राजगढ़ की प्रतिष्ठा और भलाई को प्राथमिकता दी है। "इस पेज का उद्देश्य हमेशा से ही राजगढ़ की जनता की भलाई और शहर की प्रतिष्ठा को ऊंचाई पर पहुँचाना रहा है," कहते हैं लक्की जैन। उन्होंने यह भी साझा किया कि यह कार्य माता-पिता दिलीप जी जैन और किरण जी जैन के आशीर्वाद से संभव हो पाया है। नगरपालिका राजगढ़ से सम्मानित लक्की जैन ने मुख्यमंत्री के निमंत्रण पर ओंकारेश्वर में एक इन्फ्लुएंसर मीट में भी भाग लिया है।

 एक प्रेरणादायक सफर: डिजिटल से समाज सेवा तक
  
  'Rajgarh The City Of Pilgrim Official™' पेज की बढ़ती लोकप्रियता और सेवा ने इसे राजगढ़ का डिजिटल दिल बना दिया है। **महावीर जी मंदिर से लेकर छोटे व्यवसायों को प्रमोट करने तक, इस पेज ने राजगढ़ की एक नई डिजिटल पहचान बनाई है।** इसकी सफलता सिर्फ फॉलोअर्स की संख्या तक सीमित नहीं, बल्कि यह राजगढ़ के हर वर्ग के लोगों के लिए एक मददगार प्लेटफॉर्म बन चुका है।



तीर्थों की नगरी राजगढ़: हमसे जुड़े रहें!

तीर्थों की नगरी राजगढ़: हमसे जुड़े रहें!

स्वागत है तीर्थों की नगरी राजगढ़ में – जहाँ आपको राजगढ़ के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक जीवन से जुड़े सभी अपडेट्स, कार्यक्रम और सेवाएँ मिलेंगी! हमारी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म्स पर हमें फ़ॉलो करें और हमारे समुदाय के साथ जुड़े रहें।

हमारे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स:

हमारे व्हाट्सएप समुदाय:

चाहे आप स्थानीय निवासी हों या आगंतुक, हम यहाँ हैं आपको जानकारी देने के लिए, हमारे समुदाय की सेवा करने के लिए, और मिलकर राजगढ़ की समृद्ध धरोहर का उत्सव मनाने के लिए!

« PREV
NEXT »