BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

भारतीय डिज़ाइनर्स ने मॉस्को फ़ैशन वीक को रौशन किया

 रूस, मॉस्को

मॉस्को फ़ैशन वीक 4 से 9 अक्टूबर तक चला, जिसमें रूस, भारत, चीन, संयुक्त अरब अमीरात, इंडोनेशिया, ब्राज़ील, कॉस्टा रिका और दक्षिण अफ़्रीका सहित विभिन्न देशों के 80 से ज़्यादा डिज़ाइनर्स के कलेक्शन्स का प्रदर्शन किया गया। मुख्य आकर्षणों में से एक फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रस्तुत नई दिल्ली स्थित ब्रांड नितिन बाल चौहान थे, जिनके शो ने दर्शकों का काफ़ी ध्यान आकर्षित किया।

फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा प्रस्तुत नितिन बाल चौहान ने पहली बार मार्च में मॉस्को में अपने काम का प्रदर्शन किया। उनकी रूस में वापसी मॉस्को फ़ैशन वीक और फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया के बीच मज़बूत साझेदारी को रेखांकित करती है। हम मॉस्को फ़ैशन वीक के आगामी सीज़न में और ज़्यादा भारतीय डिज़ाइनर्स को देखने की उम्मीद कर सकते हैं।



 फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया के अध्यक्ष, सुनील सेठी ने साझा किया, "रूसी फ़ैशन मार्केट में भारत की उपस्थिति अपार संभावनाएं प्रस्तुत करती है। रूसी उपभोक्ता तेज़ी से बेजोड़, हैंडक्राफ्ट किए हुए फ़ैशन की चीज़ों की ओर आकर्षित हो रहे हैं जो एक कहानी बताते हैं, और भारत की कपड़ा, कढ़ाई, और डिज़ाइन की समृद्ध विरासत इस प्रवृत्ति के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। भारतीय डिज़ाइनर्स परंपरा और समकालीन अपील के मिश्रण वाले कलेक्शन्स के साथ रूसी मार्केट में प्रवेश करने के लिए BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन जैसे प्लेटफ़ॉर्म्स का लाभ उठा सकते हैं।''

 

फ़ैशन डिज़ाइन काउंसिल ऑफ़ इंडिया द्वारा प्रस्तुत नितिन बाल चौहान ने मॉस्को फ़ैशन वीक में एक ऐसे कलेक्शन का प्रदर्शन किया जिसमें विभिन्न प्रकार के फ़ोल्ड्स, प्रेस्ड फ़ैब्रिक्स और जटिल डिज़ाइन प्रमुखता से शामिल थे। ट्रेंडिंग रंगों में हल्का पीला, मूंगा और चमकीला नीला रंग शामिल हैं। मॉस्को फ़ैशन वीक के कई अन्य प्रतिभागियों की तरह, भारतीय ब्रांड ने भविष्यवाद और अवंत-गार्डे शैलियों को अपनाया, एक ऐसा संग्रह तैयार किया जो आकर्षक और सुरुचिपूर्ण दोनों था। मॉडल्स का आकर्षक मेकअप व आंखों का बहता नीला रंग रनवे पर देखने को मिला।

 

इंडोनेशियाई ब्रांड RAEGITAZORO ने रीसायकल किए गए कपड़ों के औद्योगिक अवशेषों से तैयार किए गए कलेक्शन के साथ मॉस्को फ़ैशन वीक में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रूसी ब्रांडों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, सेंट पीटर्सबर्ग के IANIS CHAMALIDY ने ग्रंज सौंदर्यशास्त्र को अपनाया और Rodina द्वारा मॉस्को के लूम ने समकालीन फ़ैशन ट्रेंड्स के लिए रूसी परंपराओं की पुनर्व्याख्या की।

 

रनवे शो के अलावा, मॉस्को फ़ैशन वीक में मेहमानों को लोकल ब्रांड्स वाले मार्केट को एक्सप्लोर करने, एजुकेशनल लेक्चर्स में भाग लेने और वर्ल्ड फ़ैशन शॉर्ट्स उत्सव का मज़ा लेने का मौका मिला – जो फ़ैशन के बारे में लघु फ़िल्मों का प्रदर्शन होता है। फ़िल्म मैराथन में संयुक्त राज्य अमेरिका, फ़िलीपींस, मैक्सिको और अन्य देशों से चयन शामिल थे।

 

मॉस्को फ़ैशन वीक के समानांतर, BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन रूसी राजधानी में हुआ, जिसमें 100 से ज़्यादा देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन के समापन पर, 50 से भी ज़्यादा देशों के फ़ैशन संघों के नेताओं ने BRICS इंटरनेशनल फ़ैशन फ़ेडरेशन के गठन के लिए एक ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। नया महासंघ प्रभाव के नए केंद्र स्थापित करना, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों को मज़बूत करना, उद्योग की स्थिरता को बढ़ावा देना और फ़ैशन प्रतिभाओं की एक नई पीढ़ी को विकास के अवसर प्रदान करना चाहता है।

 

नए फ़ैशन सीज़न ने फ़ैशन संचार के प्रमुख केंद्र के रूप में मॉस्को की स्थिति को मज़बूत किया है। मॉस्को फ़ैशन वीक ने उभरते और स्थापित दोनों डिज़ाइनर्स को अपना काम प्रदर्शित करने के लिए एक प्लेटफ़ॉर्म दिया, जबकि BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन ने उभरते मार्केट्स के बीच जानकारियाँ शेयर करने के लिए एक अहम स्थान के रूप में कार्य किया।

 

और ज़्यादा जानकारी के लिए, कृपया मॉस्को फ़ैशन वीक ऑफ़िशियल अकाउंट पर जाएँ।

« PREV
NEXT »