BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

गौरव साक्षी का नोएडा में होगा डॉ कुमार विश्वास जी द्वारा संचालित विश्वास ट्रस्ट द्वारा युवा गीतकार सम्मान

 

"गौरव साक्षी को नोएडा में डॉ. कुमार विश्वास के विश्वास ट्रस्ट द्वारा युवा गीतकार के रूप में सम्मानित किया जाएगा।","Gaurav Sakshi will be honored as a young lyricist by Dr. Kumar Vishwas' Vishwas Trust in Noida."


 धार। राजगढ़ नगर के राष्ट्रीय कवि एवं गीतकार गौरव साक्षी (वर्तमान में इन्दौर निवासरत) को ललित फ़ाउण्डेशन के तत्वावधान में 27,28 और 29 सितंबर को नोएडा में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय कार्यक्रम अभिव्यंजना-3 के अन्तर्गत डॉ कुमार विश्वास जी द्वारा संचालित विश्वास ट्रस्ट के माध्यम से युवा गीतकार सम्मान 51000/- नक़द राशि दिया जाएगा | इस सम्मान से स्वयं डॉ कुमार विश्वास जी के कर कमलों से ही गौरव को अलंकृत किया जाएगा|

  गौरव देश के ख्यात युवा गीतकार और कवि हैं। वे मूलरूप से राजगढ़ नगर के निवासी हैं और फिलहाल इन्दौर नगर में रहकर अपनी काव्य यात्रा को विस्तार देने का कार्य कर रहे हैं |

   गौरव भारतीय वायु सेना, दिल्ली सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार, मध्यप्रदेश सरकार, आई.आई.टी दिल्ली, आई.आई.टी. रुड़की तथा एन.आई.टी. सूरत जैसी महनीय संस्थानों और राज्य सरकरों के लिए काव्यपाठ कर चुके हैं |

  गौरव को इससे पूर्व में नगर परिषद् राजगढ़ (धार) द्वारा 26 जनवरी 2020 में "नगर श्रेष्ठ" का सम्मान, मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा इन्दौर में 2021 में "काव्य गौरव" सम्मान, संस्था विद्यांजलि भारत मंच इन्दौर द्वारा 2022 में "महारथी सम्मान 2022", डॉ एस.एन. तिवारी स्मृति समिति इन्दौर द्वारा 2022 में "डॉ एस.एन. तिवारी युवा रचनाकार 2022", ललित फाउण्डेशन दिल्ली द्वारा 2023 में कुशाग्र सम्मान, महा कवि बाण फाउंडेशन लखनऊ उ.प्र. द्वारा 2023 में "राष्ट्र गौरव सम्मान", तथा भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान मुख्यालय बैंगलोर (कर्नाटक) में आयोजित हिन्दी सम्मेलन 2024 के तहत कर्नाटक के राज्यपाल डॉ थावरचंद गेहलोत जी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।

  साथ ही गौरव विगत 4 वर्षों से प्रति 3 माह में निरंतर आल इंडिया रेडिओ आकाशवाणी पर कवितापाठ के लिए बुलाए जाते हैं |

  गौरव की पुरे देश भर में आयोजित हो रहे अखिल भारतीय कवि सम्मेलनों समेत कईं राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक टीवी चैनलों व रेडिओ चैनलों पर निरंतरता बनी हुई है |

« PREV
NEXT »