एक टी शर्ट पर विश्व मे सबसे अधिक सिग्नेचर करा कर बना दिया विश्व रिकॉर्ड
कल्याण (महाराष्ट्र)। पिछले महीने 10 अगस्त 2024 को रॉयल कॉलेज में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने एक घंटे में सबसे अधिक सिग्नेचर (935 सिग्नेचर) एक टी-शर्ट पर कराए, जिसके लिए उनका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया। इस रिकॉर्ड की पुष्टि लंदन से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड द्वारा मेल के माध्यम से की गई और डॉ. दिनेश गुप्ता को सूचित किया गया।
करीब एक महीने बाद, प्रो. डॉ. गुप्ता को आधिकारिक रूप से 'अमेजिंग' घोषित किया गया है। इस उपलब्धि पर उन्होंने रॉयल कॉलेज ऑफ साइंस एंड कॉमर्स, डोम्बिवली के प्रिंसिपल डॉ. वी. वी. पाटिल, को-ऑर्डिनेटर गीता मेम, रॉयल स्कूल की प्राचार्या सिंह मेडम, रोटरी क्लब ऑफ कल्याण डायमंड्स के प्रेसिडेंट अरविंद शिंदे और सभी रोटेरियन का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक के रूप में डॉ. अनीता गुप्ता, एडवोकेट चासकर, डॉ. योगेश जोशी, आर. एस. पी. अधिकारी डॉ. अशोक गुप्ता, सचिन पीताम्बरे (वैल्यूवेयर), और रॉयल कॉलेज एवं स्कूल के सभी विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस रिकॉर्ड को सफल बनाने के लिए टी-शर्ट कर्जत से ईगल स्पोर्ट द्वारा मंगाया गया, और डिसेंट टेलर के मास्टर सुरेश गुप्ता द्वारा शर्ट पर मार्किंग की गई। वहीं, कल्याण के महिला स्टोर्स के गाला ने स्पेशल पेन की सहायता प्रदान की।
श्री गुप्ता हमेशा कुछ न कुछ नया प्रयोग से समाज मे जागृति लाने का प्रयास करते रहते है।