BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री नरसिंह देवला तीर्थ पर केन्द्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर का अभिनंदन किया गया



  राजगढ़(धार)। धार-महु लोकसभा से नव निर्वाचित सांसद केंद्रीय महिला बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर के मंत्री बनने के बाद श्री नरसिंह देवला तीर्थ पर प्रथम आगमन पर ट्रस्ट मंडल द्वारा स्वागत कर अभिनंदन पत्र भेंट किया गया।

   तीर्थ ट्रस्टी निलेश सोनी ने बताया कि नरसिंह देवला तीर्थ ट्रस्ट मण्डल अध्यक्ष हर्षवर्धनसिंह दत्तीगांव की ओर से ट्रस्ट मण्डल उपाध्यक्ष डॉ बलबहादुरसिंह राठौर,भवर मृत्युंजयसिंह दत्तीगांव,ट्रस्टीगण निलेश सोनी पूनमचंद पटेल,शांतिलाल पाटीदार,रामरतन चौधरी,जनपद अध्यक्ष प्रति.देवा सिंगार, डॉ आशीष वैद्य  मुन्ना मारु ने स्वागत कर अभिनंदन पत्र भेंट किया।

   जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार मेढ़ा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पाण्डे, सुभाष शर्मा दत्तीगांव का ट्रस्ट ने स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन ट्रस्टी निलेश सोनी ने किया अभिनन्दन पत्र वाचन डॉ बलबहादुरसिंह राठौर ने किया।आभार ट्रस्ट सचिव शांतिलाल पाटीदार ने माना।

  ट्रस्ट मण्डल,ग्राम पंचायत सरपंच छगनलाल मकवाना,सरदारपुर भाजपा मंडल ने तीर्थ विकास कार्यो हेतु मांग पत्र सौंपा।जिसमे मांगलिक भवन, माही नदी पुल निर्माण घाट निर्माण,नरसिंह देवला से भानगढ़-राजगढ़ रोड़ 4किमी सड़क निर्माण आदि मांग की गई।

  सरदारपुर मण्डल से पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,भाजपा नेता संजय बघेल,राजेन्द्र गर्ग, मण्डल अध्यक्ष अखिलेश यादव,सरपंच छगनलाल मकवाना,मुन्ना कामदार प्रेमकुमार वैद्य,महेश वर्मा,सुनील फरबदा आदि उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »