BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ नगर परिषद के अधिकारियों ने जल गंगे संवर्धन अभियान के तहत कुएं पर पोधारोपण और साफ-सफाई में शामिल होकर दिखाया उत्साह

#SwachhSurvekshan2024MadhyaPradesh #SwachhSurvekshan2024Rajgarh_Dhar @MOHUA_India  @Secretary_MOHUA  @urbansbm  @RoopaMishra77  @SwachhBharatGov  @HardeepSpuri  @mohua.india  @UrbanSBMMP  @HardeepSPuri  @SecretaryMoHUA  @SwachhBharatUrban  @SwachhSurvekshan2024 @mohua_india @Hardeepspuri @secretarymohua @sbmurbangov  @UrbanSBMMP #RRR4LiFE #MissionLiFE #Wastesegregation #Recycle #Reuse #Reduse


  राजगढ़ (धार)। नगर परिषद राजगढ़ ने आज गुरुवार को शासन आदेश एवं कलेक्टर महोदय धार के आदेश के अनुसार एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की। इस पहल के तहत,नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों, पत्रकारों,एवं निकाय के कर्मचारियों ने मिलकर जल गंगे संवर्धन अभियान के तहत कुएं, बावड़ी, आदि की साफ-सफाई में श्रमदान किया। निकाय के कर्मचारियों द्वारा जल गंगे संवर्धन अभियान के तहत निकाय के बाबाजी के कुएं पर पोधारोपण किया गया एवं श्रमदान किया गया व पर्यावरण के प्रति प्रथम सम्मेलन किया गया।

  इस अभियान के मार्गदर्शन में नगर परिषद के सीएमओ आरती गरवाल, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राहुल व्यास, नप अध्यक्ष सवेरा महेश जयसवाल, उपाध्यक्ष दीपक जैन, लेखापाल सुरेंद्र सिंह पवार, पार्षद चिंटू चौहान,पार्षद प्रतिनिधि शंभूलाल परवार,पार्षद प्रतिनिधि भारत सिंगार,गणमान्य नागरिक नवीन बानिया, मनोज माहेश्वरी,और सिरीन कुरेशी ने भी भाग लिया।

  इस सम्मेलन के दौरान समाजसेवी संस्थाओं ने घोषणा की कि यह अभियान 05/06/2024 से आंरभ हुआ जो 16/06/2024 तक चलेगा। इसके अंतर्गत नगर के नागरिकों, पत्रकारों और निकाय के कर्मचारियों ने अपनी सहयोगिता प्रकट की है और कुएं, बावड़ी, आदि की साफ-सफाई में श्रमदान करने का प्रतिबद्ध हैं।

« PREV
NEXT »