BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

दशम विश्व योग दिवस सरदारपुर तहसील में सामूहिक रूप से मनाया गया



   सरदारपुर तहसील में दशम विश्व योग दिवस 2024 का आयोजन प्रोटोकॉल का पालन करते हुए भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा और दीप प्रज्वलन से हुआ। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मेघा पवार, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सरदारपुर के निर्देशन में किया गया। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन का प्रसारण किया गया। 

  योगाभ्यास का आरंभ ठीक 7:00 बजे हुआ, जिसमें योग एक्सपर्ट अश्विनी दीक्षित ने योग प्रदर्शन किया और सभी उपस्थित योग साधकों ने उनका अनुसरण किया। इस अवसर पर नगर के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी, कर्मचारी, राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक और स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

   विशिष्ट अतिथियों में एसडीओपी सरदारपुर आशुतोष पटेल, तहसीलदार मुकेश बामनिया, नायब तहसीलदार पंकज यादव, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार ओस्तवाल, जनप्रतिनिधि राजेंद्र गर्ग, अखिलेश यादव, धर्मेंद्र मंडलोई, संजय जयसवाल, छोटू यादव, सीएमओ सरदारपुर यशवंत शुक्ला, सीएमओ राजगढ़ आरती गरवाल, डॉ. अनीता मंडलोई, अजय तोमर, वी.जे. उपाध्याय, डॉ. भगवान पाटीदार और अन्य गणमान्य लोग शामिल थे। कार्यक्रम का संचालन अश्विनी दीक्षित ने किया और आभार प्रदर्शन सुनील ओस्तवाल ने माना।

« PREV
NEXT »