BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ में स्व.राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव (पूर्व विधायक बदनावर) के 22 वें पुण्य स्मरण पर अ.भा. विराट कवि सम्मेलन 2 जून को



  राजगढ़ (धार)। स्व. राजा श्री प्रेमसिंहजी दत्तीगांव (पूर्व विधायक बदनावर) के 22 वें पुण्य स्मरण पर अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन 2 जून, रविवार रात 9 बजे न्यू बस स्टैंड, राजगढ़ में आयोजित किया जाएगा।

  इस कार्यक्रम में मुकेश मोलवा (अंतर्राष्ट्रीय कवि, इन्दौर), राव अजातशत्रु (राष्ट्रीय संचालक, उदयपुर), मनोज गुर्जर (मावली), मुन्ना बैटरी (मन्दसौर), प्रियंका राय (बनारस), सुमित्रा सरल (बड़ोदा), अर्जुन अल्हड़ (कोटा) जैसे प्रमुख कवि अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे।

  इस अवसर पर विशेष अतिथियों में राजमाता कुसुम सिंह जी दत्तीगांव, राजवर्धन सिंह दत्तीगांव (पूर्व केबिनेट मंत्री, म.प्र. शासन) और हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव (पूर्व अध्यक्ष, कृषि उपज मंडी) सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

  आयोजन की तैयारियों में दत्तीगांव ग्रुप के अशोक भण्डारी, आजाद भण्डारी, सन्दीप खजांची, राजेश देवड़ा, रमेश रामजी, सोनु भण्डारी, भोजराज कमेडिया, सुभाष फरबंदा, सुमित फरबंदा, भोला मोलवा, अंतिम यादव, मांगीलाल यादव, नितिन झिंनवाला और हेमंत रोकड़िया सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।




« PREV
NEXT »