BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

त्रिपाठी "प्रेरणा पुरुष"सम्मान से सम्मानित-(विभूति फीचर्स)



   कानपुर में सरस्वती ज्ञान मन्दिर इंटर कॉलेज आज़ाद नगर के सभागार में पत्रकारिता के लिए शिवशरण त्रिपाठी को सम्मानित किया गया। विकासिका साहित्यिक संस्था के तत्वावधान में पंडित चंद्रशेखर त्रिपाठी  स्मृति प्रेरणा पुरुष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्री कृष्ण कांत अवस्थी ने की। मुख्य अतिथि दीपक मालवीय ने  योग्य प्रतिभाओं की सतत् कमी पर चिंता व्यक्त करते हुए  शिव शरण त्रिपाठी को मिले  सम्मान को सार्थक बताया। डाॅ. दया दीक्षित ने पूर्व में पत्रकारिता से जुड़े व्यक्तियों द्वारा की गयी स्वार्थ रहित पत्रकारिता के बारे में बताया तथा शिव शरण त्रिपाठी की निर्भीक पत्रिकारिता को सराहा और उनसे प्रेरणा लेने को कहा ।

  "प्रेरणा पुरुष" सम्मान से सम्मानित ख्यातिलब्ध वरिष्ठ पत्रकार  "दि मॉरल" समाचार पत्र के संपादक श्री शिव शरण त्रिपाठी ने कहा कि इस सम्मान से उनका दायित्व समाज के प्रति और अधिक  बढ़ गया है।उन्होंने कहा कि आजकल सम्मान एवं पुरस्कार की  रेवड़ी की तरह बँट रहे हैं जो चिंतनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्ण कांत अवस्थी ने एवं संचालन श्रवण शुक्ल' ने किया। 

  कार्यक्रम में विषय प्रवर्तन "विकासिका" के संयोजक डॉ. विनोद त्रिपाठी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में  दण्डी स्वामी रमाकांत शुक्ला, डाॅ. सुरेश अवस्थी, इरशाद कानपुरी ने श्री त्रिपाठी के सम्मान में अपनी रचनाएँ पढ़ी।

  कार्यक्रम में डाॅ.जहान सिंह, शशि शुक्ला, अंकिता त्रिपाठी, सीता त्रिपाठी, आमोद श्रीवास्तव, राकेंद्र मोहन तिवारी, दुर्गा बाजपेई, विकास शुक्ल अक्षत् व्योम, प्रेम स्वरूप त्रिपाठी सहित नगर के सैकड़ों साहित्यकर, कवि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।(विभूति फीचर्स)

« PREV
NEXT »