दीपेश ठाकुर को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ लोकसभा चुनाव हेतु धार जिला सह प्रभारी नियुक्त



 राजगढ़ (धार)। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री जीतू जी जिराती की सहमति से दीपेश ठाकुर को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ लोकसभा चुनाव हेतु धार जिला सह प्रभारी नियुक्त किया गया। धार जिला सहप्रभारी नियुक्त होने पर शीर्ष नेतृत्व का आभार माना एवं संगठन द्वारा दी गयी जवाबदारियों का बखूबी निर्वहन करने का संकल्प लिया। गौरतलब है की दीपेश ठाकुर पेशे से एक कंप्यूटर शिक्षक है और सन 2008 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सक्रिय कार्यकर्त्ता रहते हुए कार्यालय मंत्री एवं नगर अध्यक्ष जैसे दायित्वो का उन्होंने बखूबी निर्वहन किया है। ठाकुर नगर में भी सामाजिक राजनीतिक एवं धार्मिक कार्यों में ऐसा सदैव अग्रसर रहे हैं उनकी इस नियुक्ति पर हर्ष का माहौल दिखा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी,लोकसभा चुनाव सरदारपुर विधानसभा संयोजक सुरेश जी तातेड,विधानसभा सह संयोजक दीपक फेमस,गोपाल सोनी,पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,कमल यादव,नीलेश शर्मा,मुकेश कावड़िया, डॉ दिनेश सतपुड़ा,कैलाश परमार, अबुली बोहरा,अप्पी जैन,अजय चौहान,महेश शर्मा,युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सोहन पटेल,मनोहर कुमावत,अजय भगवती शर्मा,संजय मेहता,चिंटू चौहान,रमेश राजपूत,पंकज बारोड़ आदि सभी पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ ने बधाईया प्रेषित की।