BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके आंगन तक आई है : महामहिम राज्यपाल श्री पटेल

संकल्प यात्रा के माध्यम से वंचित व्यक्तियों के आवेदनों का हो रहा तुरंत निराकरण : उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा
राज्यपाल श्री पटेल एवं उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्राम सूठोद में हुए शामिल

 राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल एवं उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा विकसित भारत संकल्प यात्रा में मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव सूठोद में शामिल हुए। यात्रा के दौरान आयोजित शिविर में राज्यपाल ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सरकार आपके आंगन तक आई है। इसका लाभ जरूर उठाएं। देश बहुत अच्छे भविष्य की ओर आगे बढ़ रहा है।

 राज्यपाल श्री पटेल ने कहा कि केन्द्र और राज्य शासन द्वारा समाज के सभी वर्गो के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पहले योजनाओं का लाभ लेने के लिए नागरिकों को कार्यालयों तक जाना पड़ता था, लेकिन अब संकल्प यात्रा के माध्यम से अधिकारी स्वयं नागरिकों के पास पहुंच कर उनका आवेदन प्राप्त कर रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जहां पक्के मकान बनाये जा रहे हैं, वहीं गरीब व्यक्तियों को निःशुल्क 5 लाख तक का इलाज आयुष्मान भारत निरामय योजना से दिया जा रहा है। 2047 तक विकसित भारत बनाना है। इसमें हम सभी का योगदान आवश्यक है। स्व सहायता समूह से जुड़ने के बाद महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही है। समूह की महिलाएं भी अब 15 से 20 हजार महीने के कमा रही है। आजीविका के माध्यम से महिलाओं को विश्वास, साहस, और पैसा मिल रहा हैं। अब एक-एक योजनाओं की एक-एक स्टोरी और कहानी बन रही है।

 उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने कहा कि प्रदेश में 16 दिसम्बर से विकसित भारत संकल्प यात्रा जारी है। ऐसे जरूरतमंद और पात्र नागरिक, जो किन्हीं कारणों से शासन की योजनाओं के हितलाभ से वंचित रह गए हैं, उन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाना और उनके जीवन में खुशहाली लाना ही विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। महिलाएं अब अपने परिवार की उन्नति में भी योगदान दे रहीं हैं। महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं और इनके सकारात्मक परिणाम भी दिखाई दे रहे हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति एवं अटल पेंशन योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्जवला जैसी अनेक योजनाएं प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अभिनव पहल हैं।

 राज्यपाल श्री पटेल द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। नन्ही बालिका विश्वेश्वरी भट्ट द्वारा कार्यक्रम के दौरान सम्पूर्ण रामायण सुनाने पर राज्यपाल ने पुरस्कृत किया गया।

राज्यपाल ने सभी को विकसित भारत में योगदान देने की शपथ भी दिलाई

  महामहिम राज्यपाल श्री पटेल ने उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, नागरिकों को वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने, गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकने, देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करने, भारत की एकता को सुदृढ़ करने और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करने तथा नागरिक कर्तव्य निभाने की शपथ भी दिलाई।

  इस अवसर पर जनप्रतिनिधि,अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »