BREAKING NEWS
latest



 

दिनेश गुप्ता देंगे विश्व का सबसे लम्बा व्याख्यान,लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड्स ने दी है अटेम्प्ट करने की अनुमति



  महाराष्ट्र / कल्याण : भारत भूमि टैलेंट की भूमि मानी जाती है। इसी भारत के महाराष्ट्र भूमि पर मुम्बई के करीब कल्याण शहर में प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर दिनेश गुप्ता आनंदश्री एक नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी कर रहे है। जिसमे वह लगातार अविरत एंटरप्रिन्योर डेवलोपमेन्ट विषय पर व्याख्यान देने वाले है। यह व्याख्यान 5 दिसंबर 2023 को सुबह 8 बजे  अचीवर्स कॉलेज , रामबाग, कल्याण में  शुरू होगा। 

 एंटरप्रेन्योर्स डेवलोपमेन्ट यह बी कॉम में द्वितीय वर्ष में मुंबई यूनिवर्सिटी के सिलेबस में आता है। उन्ही चार  मॉड्यूल को दिनेश गुप्ता 80 घण्टे से अधिक समय लेकर विश्व का 'लांगेस्ट लेसन'  देने वाले है।

« PREV
NEXT »