BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा तेजा दशमी पर निकाली भव्य धर्म यात्रा,जगह-जगह किया भव्य स्वागत





   राजगढ़ (धार)। आज तेजादशमी के पावन अवसर पर क्षत्रिय राजपूत समाज राजगढ के द्वारा पुराना बस स्टैंड स्थित वीर तेजाजी मंदिर से विशाल धर्म यात्रा का आयोजन किया गया ‌। सबसे पहले तेजा जी मंदिर पर मन्नत धारी व निशान खड़े करने वाले परिवार जनों द्वारा थाल चढ़ाई गई। उसके पश्चात एक विशाल धर्म यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सबसे आगे घोड़ी ,बैंड दल,कलश,छोटी ढोलक किमड़ी वाली   ,डाडिया रास एवम ढोल ,आखड़ा बदनावर वाला, सहनाई गुजरात वाली, राजस्थानी ढोल पार्टी,आर्केस्ट्रा पार्टी, ध्वजा लाभार्थी परिवार गौरव खुमान सिंह राठौर का स्वागत जगह जगह किया गया व निशान एवं महाराणा प्रताप एवम तेजाजी महाराज रथ आकर्षण का केंद्र रहे । वही महेश चावड़ा व उनकी टीम के द्वारा तेजा जी महाराज व भगवान के भजनों की शानदार प्रस्तुति दी गई जिस पर महिला व बालिका नच रही थी । वही युवा व वरिष्ठ जन अपने पारम्परिक वेशभूषा व साफा पहनाकर नाचते भी दिखे ।वही धर्म यात्रा का यहां 23 वा वर्ष था । सम्पूर्ण आयोजन क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा किया गया। धर्म यात्रा मंदिर से प्रारम्भ हो कर तीन बत्ती चोराहा,लालादरवाजा,चबुतरा,चौपाटी , महाराणा प्रताप गेट ,पुराना बस स्टैंड होते हुए मन्दिर पर समापन हुआ।यहां पर तेजा जी के अंश के द्वारा तातीया भी तोडी गई।इस दौरान मंदिर में आकर्षित साज सज्जा भी की गई थी। क्षत्रिय राजपूत समाज के द्वारा सभी दलों का स्वागत भी किया गया। सुबह से शाम तक दर्शन करने वाले भक्तों की  काफी भीड़ भी रही ।









  इन संस्थानों ने किया स्वागत - राधा कृष्ण मंदिर, राजपूत विकास मंच,श्री मंशा महादेव यूवा मंच , महाराणा प्रताप राजपूत समाज,करणी सेना परिवार,सकल पंच राठौड समाज,श्री चारभुजा नाथ मंदिर,लाल दरवाजा फ्रेंड्स क्लब,श्री राज ऋषभ ग्रुप ,सकल पंच गवली समाज,शहर कांग्रेस कमेटी राजगढ,श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, नगर परिषद राजगढ, प्रेस क्लब राजगढ़,श्री राम मित्र मंडल आदि सामाजिक, राजनीति व धार्मिक संगठनों ने स्वागत किया।

  वही इस धर्म यात्रा में श्री शिव नर्मदा फ्रेंड्स क्लब की ओर से दुध पिलाया गया।शनि शितला माता समिति की ओर से कैले का वितरण किया गया।लाल दरवाजा फ्रेंड्स क्लब की ओर से पानी की व्यवस्था की गई।श्री चारभुजा युवा मंच की ओर से कैले की महा प्रसादि का वितरण किया गया। पंवार परिवार की ओर से फरियाली का वितरण किया गया।हंसता खेलता मित्र मंडल की ओर से मिठाई का वितरण किया गया।स्वराज कषि सेवा सेटर की से केले का वितरण किया गया।

« PREV
NEXT »