BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

बॉलीवुड स्टारो द्वारा लवकुश रामलीला में अभिनय

 


  दिल्ली । विश्व विख्यात लालकिला मैदान दिल्ली की लव कुश रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित कांस्टीट्यूशन क्लब, नई दिल्ली में प्रेसवार्ता के अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष श्री अर्जुन कुमार ने बताया कि इस वर्ष रामलीला मंचन 15 से 25 अक्तूबर तक होगा एवं 24 अक्तूबर को दशहरा पर्व मनाया जायेगा तथा लीला मंचन में अहम किरदार निभा रहे बालिवुड स्टार एवं वेस्ट अभिनेता अवार्ड विजेता गगन मलिक (राम), सॉग राईटर, सिंगर, ओटीटी, यू-टूब की जानी मानी फिल्म अभिनेत्री स्वीटी (सीता) तथा टीवी सीरियल के जाने माने फिल्म स्टार दिशांक अरोड़ा (लक्ष्मण) को मीडिया से रूबरू करवाया ।


 श्री अर्जुन कुमार ने यह भी कहा कि इस बार बॉलिवुड के नामी एक्शन डायरेक्टर की देख रेख में विशाल केनो द्वारा लालकिला मैदान में राम रावण युद्ध को आकाश मार्ग से दिखाया जाएगा। वहीं आकाश मार्ग से हनुमान जी का समंदर पार कर लंका जाना, संजीवनी बूटी लाना, हनुमान जी का राम लक्ष्मण को कंधों पर बिठाकर जाने के दृश्य लेटेस्ट तकनीक से दिखाएं जायेंगे।


  गगन मलिक ने कहा कि लोकप्रिय सीरियल रामायण में मैंने राम का किरदार किया था। मेरे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि देश के दिल दिल्ली के ऐतिहासिक लालकिला मैदान में होने वाली रामलीला में प्रभु श्रीराम का अभिनय करूंगा। स्वीटी ने बताया कि मेरे लिए लव कुश रामलीला कमेटी दिल्ली में माता सीता का रोल बहुत चलेंजिंग है। इसके लिए मैं अभी से रिहर्सल कर रही हूँ। दिशांक अरोड़ा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं भी बहुत गर्व महसूस करता हूँ ऐतिहासिक लालकिला मैदान पर प्रभु श्रीराम के अनुज लक्ष्मण का रोल करूंगा इसके लिए मैं अभी से अध्ययन एवं रिहर्सल कर रहा हूँ। कमेटी के महासचिव श्री सुभाष गोयल ने प्रैस वार्ता में मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें खुशी है कि लव कुश रामलीला कमेटी ने पिछले कुछ सालों में अगल ही स्थान बनाया है। लीला को इस वर्ष अधिक से अधिक डिजिटल, हाईटक करेंगे। फिल्म इण्डस्ट्री के साथ-साथ दिल्ली रंगमंच के नामचीन कलाकारों द्वारा लीला की जायेगी। लीला मंचन हर वर्ग के दर्शकों की कसौटी पर खरी एवं पसंद की जायेगी। रामलीला के चैयरमैन श्री पवन गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष लीला मंचन के साथ अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किये गये है। लीला स्थल लालकिला पर सचखंड नानक धाम के विश्व विख्यात संत त्रिलोचन दास जी महाराज का प्रभु श्रीराम पर भव्य प्रवचन एवं संगीतमय कथा की जायेगी। श्री सत्यभूषण जैन वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर बताया कि पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर भव्य मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन लालकिला मैदान पर सम्पन्न होगा।

« PREV
NEXT »