श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में राजगुरु निकेतन के भव्य निर्माण हेतु भूमि पूजन एवं शिलान्यास मुहूर्त महोत्सव



  राजगढ़ (धार) । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के दासपा (राज.) विजयपूरा निवासी राजगुरु ग्रुप की तरफ से मुथा श्रीमती प्यारीबाई हजारीमलजी सोनमलजी श्रीश्रीमाल सहस्त्रगुण चैहान परिवार के परिजनों द्वारा श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में भव्य 240 कमरों की सर्वसुविधा युक्त धर्मशाला का निर्माण करवाया जायेगा । जिसका भूमि पूजन, शिलान्यास मुहूर्त दो दिवसीय महोत्सव के साथ बुधवार को प्रारम्भ हुआ ।

खनन एवं शिलान्यास मुहूर्त के दौरान आज बुधवार को दोपहर विजय मुहूर्त में दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की गुरुपद महापूजन का भव्य आयोजन गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय हेमेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्यरत्न एवं गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चन्द्रयशविजयजी म.सा., मुनिराज श्री पुष्पेन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री रुपेन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जनकचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जिनभद्रविजयजी म.सा. एवं साध्वी श्री सद्गुणाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा, साध्वी श्री संघवणश्रीजी म.सा. की शिष्याओं की निश्रा में लाभार्थी दासपा (राज.) विजयपूरा निवासी राजगुरु ग्रुप की तरफ से मुथा श्रीमती प्यारीबाई हजारीमलजी सोनमलजी श्रीश्रीमाल सहस्त्रगुण चैहान परिवार की उपस्थिति में हुआ । इस अवसर पर श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के पदाधिकारी ट्रस्टी व समस्त ट्रस्टीगण, तीर्थ के महाप्रबंधक, सहप्रबंधक एवं जैन समाज के कई वरिष्ठ समाजसेवी उपस्थित रहे । शाम को महिला सांझी मेहन्दी व एक शाम गुरुदेव के नाम भक्ति विक्की डी. पारिख द्वारा की गई । गुरुवार को प्रातः की वेला में भूमि पूजन मुहूर्त एवं शिलान्यास मुहूर्त किया जावेगा ।