BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शर्लिन चोपड़ा को मिला दादासाहेब फाल्के आइकन अवार्ड….



  मनोरंजन । फ़िल्मी दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहाँ हमारे चहिते कलाकार बसते है और हम में से ज़्यादातर लोगों ने इस जीवन की कल्पना भी की है। फ़िल्मी सितारे जिन्हे हम बचपन से देखते आ रहे हैं अब हमारे लिए हमारी जीवन का जैसे हिस्सा ही बन गए हों।  ऐसे कई फिल्मी सितारे हैं जिन्होंने मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया और आगे चलकर फिल्मों में काम करने लगे। ऐसा ही एक नाम है शर्लिन चोपड़ा। शर्लिन चोपड़ा एक भारतीय अभिनेत्री और सुपर मॉडल हैं, जो प्रसिद्ध प्लेबॉय मैगज़ीन के कवर पर छपने वाली पहली भारतीय हैं। और इस वर्ष, उन्हें दुबई में प्रसिद्ध दादा साहब फाल्के आइकन अवार्ड मिला।

   शर्लिन चोपड़ा कई वर्षों से फिल्म व्यवसाय की सदस्य रही हैं और उन्हें उनके योगदान के लिए यह खिताब दिया गया है। शर्लिन चोपड़ा बचपन में डॉक्टर बनना चाहती थीं, न केवल इसलिए क्योंकि उनके दिवंगत पिता एक डॉक्टर थे, बल्कि इसलिए भी क्योंकि वह साइंस में रूचि रखती हैं। लेकिन फिर उन्हें मिस आंध्र का ख़िताब मिला और वह मॉडलिंग करने लगी।  

   शर्लिन चोपड़ा बॉलीवुड फ़िल्मों में जैसे टाइम पास, नॉटी बॉय, रेड स्वस्तिक, रक़ीब, गेम और वजह तुम हो में लीड रोल में दिखाई दी हैं। शर्लिन चोपड़ा तेलुगु फिल्म में भी काम कर चुकी हैं। शर्लिन चोपड़ा बिग बॉस 3 में नजर आई थीं। शर्लिन  ने एमटीवी स्प्लिट्सविला का सीज़न 6 को होस्ट किया था। शर्लिन चोपड़ा ने कई संगीत एल्बम में भी काम किया है। शर्लिन चोपड़ा बैड गर्ल, वोट डाल और क़तार जैसे म्यूज़िक वीडियोस् में भी नजर आ चुकी हैं। शर्लिन चोपड़ा माया, द लास्ट विश, शी किल्स और डर्टी लव सहित कई शॉर्ट फिल्मों में एक प्रमुख भूमिका में दिखाई दी हैं।  शर्लिन चोपड़ा अपने इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनकी शानदार तस्वीरों और वीडियोस् ने उन्हें एक ऑनलाइन स्टार बना दिया है! हम शर्लिन को इस सम्मान के लिए बधाई देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

« PREV
NEXT »