विश्व हिंदू परिषद मनाएगा प्रत्येक गांव तक राम उत्सव



  राजगढ़ (धार)। धार विभाग बैठक राजगढ़ सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। केंद्रीय अधिकारी प्रवास होने से केंद्रीय सह मंत्री पश्चिम बंगाल के सचिन दा व प्रांत संगठन मंत्री नंद दास  दंडोतिया व प्रांत मंत्री सोहन  विश्वकर्मा की उपस्थिति हुई ।

  विभाग बैठक में प्रांत संगठन मंत्री ने बताया कि प्रत्येक गांव ग्राम समिति में राम उत्सव मनाना है और प्रांत मंत्री संजीव शर्मा ने आगामी कार्यक्रमो की योजना बताई। केंद्रीय मंत्री सचिन दा ने अपने उद्बोधन में संगठन का विस्तार कैसे किया जाता है यह कार्यकर्ता को बताया ।  विभाग संगठन मंत्री सुरेश गुर्जर ने बताया कि बजरंग दल का वर्ग 14 अप्रैल से 21 अप्रैल तक लक्ष्य सेंट्रल स्कूल में तय किया गया है। विभाग बैठक में  उपस्थित रहे  विभाग संयोजक लाखन जादौन,विभाग सहमंत्री पान सिंह मावी  व धार विभाग के जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।