राजगढ़: माताजी मन्दिर पर मंशा महादेव संग होली महोत्सव मनाया गया



  राजगढ़ (धार)। होली के रंग में जहां पूरी दुनिया सराबोर हो रही है वही राजगढ़ नगर के पांच धाम एक मुकाम अति प्राचीन श्री माताजी मन्दिर पर मंशा महादेव के साथ भक्तों ने होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के रंग में सराबोर होने के पूर्व मंशा महादेव के संग प्रातः में अभिषेक परम् पूज्य गुरुदेव श्री पुरषोत्तम जी भारद्वाज के सानिध्य में किया गया एवं उसके पश्चात आरती की गईं । इसके पश्चात गुलाल ओर फूलों से होली खेली गई।