BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

एक दिवसीय व्याख्यानमाला कल,मोहनजी नारायण करेंगे संबोधित,समिति गठित


  राजगढ़ (धार)। नगर के उदय पैलेस गार्डन में 19 मार्च को चतुर्थ वार्षिक सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन होगा। प्रतिवर्ष होने वाले इस आयोजन में बड़ी संख्या में बुद्धिजीवियों की उपस्थिति रहती हैं। इस व्याख्यानमाला को लेकर आरंभिक बैठक बुधवार को गार्डन में आयोजित की गई। वहीं महाराणा श्री बख्तावरसिंह स्मृति व्याख्यानमाला समिति का गठन कर दायित्व दिया गया।
  समिति संरक्षक राजेश मूणत ने बताया कि चौथे वर्ष में नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इसमें समिति अध्यक्ष के रूप में मानव सेवा सेवा अस्पताल के संचालक डॉ. सुमित जैन, उपाध्यक्ष प्रमोद शर्मा एडव्होकेट, सचिव युवा समाजसेवी अमित जैन व कोषाध्यक्ष युवा समाजसेवी राधेश्याम बारोड़ को मनोनित किया गया । संरक्षक योगेश जोशी ने बताया कि रविवार को होने वाले कार्यक्रम को शहीद समरसता मिशन के संस्थापक एवं राष्ट्रवादी लेखक मोहन जी नारायण मुख्य वक्ता के रूप से संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ समाजसेवी दारासिंह राजपूत व मुख्य अतिथि युवा समाजसेवी लक्ष्मण डामेचा होंगे। बैठक के दौरान विभाग कार्यवाह ललित कोठारी, नगर कार्यवाह सुजित ठाकुर, डॉ. अनिल पाटीदार, डॉ. एमके कुमावत, प्रमोद शर्मा, सावन कर्मा, निर्मित जैन, आशीष बजाज, गौरव दुबे, अमित जैन, राहुल व्यास, मनीष खाबिया, दीपेश गर्ग, संजय रघुवंशी, अनिल सोलंकी आदि उपस्थित रहे।

« PREV
NEXT »