BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में चैत्र मास की नवदिवसीय शाश्वत नवपद ओलीजी आराधना 29 मार्च से होगी

shri-mohankheda-mahatirth-chetra-mas-ki-navdivasiya-shasvat-navpad-oli-ji-vidhi-aaradhna-29-march-se


  राजगढ़ (धार) । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में प. पू. गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म. सा. के आज्ञानुवर्ती साधु-साध्वी भगवन्तों की निश्रा में तीर्थ पर चैत्र मास की नवदिवसीय शाश्वत नवपद ओलीजी आराधना का भव्य शुभारम्भ चैत्र सुदी 8, 29 मार्च बुधवार से होगा । चैत्र सुदी पूर्णिमा 06 अप्रैल 2023 गुरुवार को यह आराधना पूर्ण होगी ।

  श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ ने सभी तपस्वी आराधकों से अनुरोध किया है कि तीर्थ पर आयोजित होने वाली चैत्र मास की नवदिवसीय नवपद ओलीजी आराधना में अधिक से अधिक नाम पेढ़ी पर दर्ज कराये और धर्म आराधना करके जिनशासन व गुरु गच्छ की शोभा में अभिवृद्धि करें एवं पूण्योपार्जन करें ।

« PREV
NEXT »