BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

राजगढ़ : हिन्दू उत्सव समिति की श्री राधा कृष्ण फागोत्सव यात्रा


  राजगढ़ (धार)। हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा दत्तीगांव सोश्यल ग्रुप के तत्वाधान में सराफा एसोसिएशन के विशेष सहयोग से रंग पंचमी पर विशाल फागोत्सव यात्रा निकाली जा रही है।

  अध्यक्ष निलेश सोनी ने बताया कि सुबह 9 बजे यात्रा श्री अम्बिका माताजी आदेश्वरजी मंदिर चौक से प्रारंभ होगी।यात्रा में प्रसिध्द भजन गायक शशांक तिवारी कुंदनपुर रहेंगे।यात्रा में कलर ब्लोवर मशीन से सूखे रंग उड़ाए जाएंगे।यात्रा पूर्ण रूप से धार्मिक होकर यात्रा में पानी व अपशब्द वर्जित रहेंगे।

 यात्रा में अतिथि पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया,भाजपा नेता संजय बघेल,सांसद प्रति.डॉ बलबहादुरसिंह राठौर,जनभागीदारी समिति अध्यक्ष धर्मेंद्र मंडलोई,जिला पंचायत सदस्य पप्पू गामड़,सुनील गामड़,जगदीश भाभर,भाजपा जिला मंत्री करणसिंह वसुनिया,भाजपा जिला मंत्री मुकेश केवलजी,चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला सहसंयोजक डॉ आशीष वैद्य,पार्षद पंकज बारोड,पार्षद रमेशसिंह राजपूत,पार्षद चिन्टु चौहान,पार्षद मुकेश खिमुर,अजय जायसवाल,शम्भू परवार,भाजपा नेता ज्ञानेंद्र जैन,तेजकुमार खजांची आदि उपस्थित रहेंगे।



« PREV
NEXT »