BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

क्या आपने Tamkeen Khan स्टारर नया सांग Tere Naal Hai Jeena देखा? दर्शकों को बेहद पसंद आ रहे इस सांग से Zuber K Khan ने की निर्देशन की शुरुआत

 


  मनोरंजन । सांग 'तेरे नाल है जीना Tere Naal Hai Jeena' को लेकर अभी सोशल मीडिया पर बहुत चर्चाएं हो रही हैं। सांग को रिलीज़ हुए बस ४ ही दिन हुए हैं और सांग अब तक ४ लाख से ज्यादा व्यूज पार कर चुका है। दरअसल यह सांग बहुत वजहों से खास होने वाला है, जिनमे पहली वजह है इसकी अभिनेत्री तमकीन खान Tamkeen Khan, जिन्होनें इस सांग में मुख्य किरदार निभाया है। तमकीन खान इंटरनेट सेंसेशन हैं जिनके सोशल मीडिया पर लाखों फैन्स हैं। इस सांग के साथ ही वह अपना म्यूजिक लेबल 'तमकीन खान & म्यूजिक Tamkeen Khan & Music' भी लांच कर रही हैं। इंटरनेट सेंसेशन तमकीन खान का कहना है इस सांग से उन्हें जितनी भी उम्मीद थी, वह पूरी हो रही है।  फैंस उनके इस सांग को बेहद पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा तमकीन कहती हैं , " सॉन्ग तेरे नाल ही जीना Song Tere Naal Hai Jeena" मेरे दिल के बेहद करीब है। इस सांग को खास बनाने में जुबेर के० खान Zuber K Khan का बेहद महत्वपूर्ण किरदार है। उन्होंने इस सांग को खूबसूरत बनाने के लिए बहुत मेहनत की है। वह जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे एक निर्देशक भी हैं। साथ ही मैं, मेरी पूरी टीम को धन्यवाद कहना चाहूँगी जिन्होंने इस सांग को इतना अच्छा बनाने में मेहनत की है।" 

  'सांग तेरा नाल ही जीना Tere Naal Hai Jeena' के चर्चा में रहने की दूसरी खास वजह अभिनेता जुबेर के० खान Zuber K Khan भी है। अभिनेता जुबेर के० खान हर बार की तरह इस सांग में भी अभिनय करते हुए नज़र  आरहे हैं लेकिन उसके साथ ही  उन्होंने इस सांग के जरिये अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू किया हैं। सुशांत सिंह राजपूत Sushant Singh Rajput की जीवनी पर आधारित फिल्म 'न्याय Nyay: The Justice' में सुशांत का मुख्य किरदार निभाने के बाद बेहद चर्चाओं में आने वाले अभिनेता जुबेर के० खान Zuber K Khan ने खुद का प्रोडक्शन हाउस भी लांच कर दिया है जिसका नाम है ज़ार फिल्म्स ZAAR Films। उनके प्रोडक्शन हाउस ज़ार फिल्म्स के तले वह पहले भी कुछ म्यूजिक एलबम्स एवं फिल्म कर चुके है, साथ ही वह कहते हैं कि वह बहुत जल्द कई प्रोजेक्ट्स रिलीज़ करने वाले हैं जिनकी अभी शूटिंग चल रही है।  

  आपको बता दें कि सांग तेरे नाल ही जीना का म्यूजिक व लिरिक्स शहज़ादा युवराज Sehzada Yuvraj द्वारा दिये गए हैं। शहज़ादा युवराज ने ही इन सांग को अपनी खूबसूरत आवाज़ में गाया है। सॉन्ग 'तेरे नाल ही जीना' 31 दिसंबर को रिलीज किया गया था। जब से यह सांग तमकीन खान Tamkeen Kha के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, सांग को दर्शकों द्वारा बेहद प्यार मिल रहा है।

« PREV
NEXT »