श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ में उपाध्याय श्री मोहनविजयजी म.सा. की पुण्यतिथि मनाई



 राजगढ़/ मोहनखेड़ा (धार) म.प्र. । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ के तत्वाधान में गुरु सप्तमी महामहोत्सव के दौरान आज सोमवार को उपाध्याय श्री मोहनविजयजी म.सा. की पुण्यतिथि पुजा अर्चना कर गुणानुवाद सभा के साथ महोत्सव में उपस्थित ट्रस्टीगणों व समाजजनों की उपस्थिति में मनाई गई । इस अवसर पर कायमी स्वामीवात्सल्य का लाभ श्री मांगीलालजी मिश्रीमलजी अम्बोर परिवार द्वारा लिया गया ।