राजगढ़ (धार)। दत्तीगांव-जुनापानी टोल प्लाजा पर मंगलवार को एक दिवसीय नैत्र परीक्षण शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में 125 मरीजो की आंखो का परीक्षण किया गया। जिसमें 22 मोतियाबिंद के मरीज पाए गए। जिन्हें मेघनगर स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल भेजा गया। शिविर का शुभारंभ डाक्टर हेमंत वैध, नैत्र चिकित्सक, डॉ. सतीष पाराशर व टोला प्लाजा अधिकारी श्री मिश्रा ने फीता काटकर इस शिविर का विधिवत शुभारंभ किया। 45 नैत्र मरीजो को निशुल्क चश्मे का वितरण किया गया। इस अवसर पर जीवन ज्योति हॉस्पिटल के डॉक्टर भी उपस्थित रहे।

