BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया



 राजगढ़ (धार)। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर अखिल भारतीय श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का 64वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। 

  उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय परिषद् कार्यालय मंत्री मांगीलाल मामा ने बताया की आज से 64 वर्ष पूर्व कार्तिक पूर्णिमा के दिन परम पूज्य आचार्य श्री यतिन्द्रसुरिश्वरजी महाराज साहब ने  परिषद की स्थापना की थी एवं पुण्य सम्राट आचार्य श्री जयंतसेनसूरीश्वरजी म.सा. दवारा परिषद को सिंचित किया गया ।

  इस अवसर पर परिषद परिवार राजगढ़ द्वारा राष्ट्रीय कार्यालय श्री जयंतसेन म्यूजियम, मोहनखेड़ा तीर्थ पर साध्वी श्री पुण्यदर्शनाश्रीजी महाराज साहब की पावन निश्रा में स्थापना दिवस मनाया गया ।

  परिषद् राष्ट्रीय कार्यालय पर श्री  त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश तांतेड़, राजगढ़ श्री संघ अध्यक्ष मणिलाल जैन, परिषद प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहित तांतेड़, राष्ट्रीय सहमंत्री चिराग भंसाली, शशांक लुणावत, तरुण परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य धोका की उपस्तिथि में नवयुवक परिषद राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रकाश छाजेड़ द्वारा परिषद् ध्वजवन्दन कर परिषद् गीत का गान किया गया । सभी अतिथियों ने उपस्थितजनों को सम्बोधित करते हुए कहा की सभी सदस्य परिषद् के प्रति समर्पित रहते हुए परिषद् के चारों उदेश्यो पर कार्य करे एवं सामाजिक तथा धार्मिक कार्यो में सभी अपनी अग्रणी भूमिका रखे । इस अवसर पर राजगढ़ परिषद् द्वारा सभी अतिथियों का बहुमान किया गया । तथा म्यूजियम ट्रस्ट मंडल की ओर से लोकेंद्र मोदी द्वारा भी सभी अतिथियों का बहूमान किया गया।


  इस अवसर पर श्रीसंघ व परिषद से  बाबूलाल मामा,भेरूलाल भण्डारी,  बसंतीलाल लोढा, महेंद्र चंडालिया,महेंद्र छाजेड़, सुनील संचेती,विजय मामा,कीर्ति भंडारी ,नितिन धाडीवाल,दिलीप मंडवाड़ा, नितिन भंडारी,सिद्धार्थ जैन,रोहिल जैन, प्रणय भण्डारी, संदेश संचेती ,चर्चित भंडारी, ध्रुव मंडवाडा, चैत्य मामा, अमिय भंडारी, श्रीमती प्रमिला भंडारी, श्रीमती श्वेता पंवार, श्रीमती आशा पंवार आदि श्रीसंघ व परिषद परिवार उपस्थित था। कार्यक्रम का संचालन हर्ष बाफ़ना द्वारा किया गया। एवं आभार शशांक लुणावत द्वारा किया गया।

  कार्तिक पूर्णिमा पर भाते का आयोजन - श्री जयंतसेन म्यूजियम परिसर में ट्रस्ट मंडल द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी भाता प्रसादी का आयोजन रखा गया। जिसका लाभ श्री चैनाजी केसुरामजी पंवार परिवार, रिंगनोद दवारा लिया गया।

« PREV
NEXT »