BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

अखिल भारतीय आदिवासी भील परिषद व जयस ने मनाई बड़ी धूमधाम से बिरसा मुंडा जयंती, कई वक्ताओं ने भगवान मुंडा के जीवन संघर्ष पर बात रखें



 राजगढ़ (धार)। अखिल भारतीय आदिवासी भील परिषद व जय आदिवासी युवा शक्ति जयस द्वारा राजगढ़ वार्ड क्रमांक 4 में भगवान आदिवासी जननायक, भारत के अमर शहीद व स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती राजगढ़  में मनाई गई। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण किया और उनके ऐतिहासिक जीवन संघर्ष को याद करते हुए कार्यक्रम को सम्बोधित किया। आदिवासी समाज के भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर भील परिषद के अध्यक्ष  बालुसिंह बारिया  ने विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम का आभार जयस अध्यक्ष अनिल खराड़ी ने माना। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष बबलू चौहान  ने किया। इस दौरान सूबेदार कटारा, अल्पेश जामिया, कमलेश दायमा, महेश अमलियार, उकार मोरी, शंकर बारिया, सतवास मावी, अनुराज परमार, मुनारा डामोर, बबलू चौहान, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

« PREV
NEXT »