BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शिवा एकेडमी सुकृत सोनभद्र में रंगोली प्रतियोगिता हुई संपंन्न



  सुकृत- सोनभद्र : शिवा एकेडमी विद्यालय में दीपावली पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 

 आपको बता दें कि आज दिनांक 22 अक्टूबर 2022 को जनपद सोनभद्र के कर्मा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा सुकृत में स्थित विद्यालय शिवा एकेडमी में बच्चों के कला कौशल को विकसित करने व दीपावली पर्व को हर्षोल्लास मनाए जाने  के लिए एक दिवसीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों नें बढ़- चढ़ कर हिस्सा लिया। 

 रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा 5 से लेकर कक्षा 8 तक के स्कूली बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस तरह दीपावली का पर्व  हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। 

 प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा द्वारा रंगोली प्रतियोगिता में शामिल  बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया तथा भविष्य में आयोजित होने वाली हर प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़- चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया गया और सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। 

इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य गौतम विश्वकर्मा गौतम विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक गण अरुण कुमार गुप्ता, दीपक प्रजापति, राजीव रंजन त्रिपाठी, माया प्रजापति, कृति पाठक, सावित्री कुमारी, सपना चौहान  तथा स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

« PREV
NEXT »