राजगढ़(धार)। शारदेय नवरात्रि महा महोत्सव राजगढ़ नगर में हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है,उसी के अंर्तगत कल अष्ठमी पर श्री मनकामनेश्वर महादेव मंदिर,श्री लोहार राम मंदिर के पीछे से 9 देवी व 18 भैरव का भव्य स्वांग निकाला जाएगा। आयोजन एनी कमेडिया मित्र मंडल द्वारा किया जा रहा है। कल सोमवार को रात्रि में 8:30 बजे यह स्वांग निकाला जाएगा ।

