BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

23 सितंबर से दिनेश गुप्ता आनंद श्री प्रतिदिन लिखेंगे एक किताब

 


  स्टोरी : आपने सही पढ़ा, यह सच है 23 सितम्बर से प्रो डॉ दिनेश गुप्ता रोज लिखेंगे एक नई किताब। नया साल आने के लिए गिनकर सौ दिन बचे है। 100 दिन बाद 1 जनवरी 2023 में हम पंहुच जाएंगे। इसी को विशेष माध्यम बनाकर, मुम्बई  प्रसिद्ध मोटिवेटर व्याख्याता है जिनका नाम प्रो डॉ दिनेश गुप्ता है। उन्ही द्वारा एक अनोखा कारनामा करने की घोषणा की गई है। वे लगातार नए वर्ष की पहली तारीख तक रोज एक पुस्तक लिखेंगे। सभी पुस्तक अलग अलग विषयो पर आधारित   ज्ञानवर्द्धक, मनोरंजक, शैक्षणिक, फ्रिक्शन, नॉन फ्रिक्शन, आध्यात्मिक, पाठ्यक्रम पुस्तक, कविता संग्रह, जीवनी, कोट्स तथा विचार संपदा से प्रेरित रहेगी।


 " यह चुनौती है। इस चुनौती को स्वीकार करने के पीछे की भावना  लोगो मे जागृति लाना है। यूट्यूब तथा सोशल मीडिया की वजह से लोगो का लिखना और पढ़ना कम हो गया है। काम थोड़ा मुश्किल है, बहुत सी चीजें मैनेज करनी होगी। लेकिन यह मुमकिन है। सफल होना या नही होना यह तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन कर्म करना अपने हाथ मे है।" यह विचार प्रो गुप्ता- आनंदश्री ने इस मौके पर प्रकट किए।

 ज्ञात हो कि इसके पहले भी दिनेश गुप्ता ने कई रिकॉर्ड अपने नाम पर दर्ज करा चुके है। कई सारे विषयो पर व्याख्यान देने वाले वक्ता में उनकी गिनती होती है। इस चुनौती के लिए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करते है।
« PREV
NEXT »