BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

सनातन धर्म के 13 मंदिरों में श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया, श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को हल्दी की थाप लगाई,शोभायात्रा में गुंजे हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैयालाल की

 


   राजगढ(धार)। राजगढ़ नगर में बुधवार को सनातन धर्म के 13 मंदिरों में श्रीमद भागवत कथा के अंतर्गत श्रीकृष्ण जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी मंदिरों से सामूहिक शोभायात्रा निकाली गई।
  सभी 13 मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव दोपहर 4 बजे धूमधाम से मनाया गया। पश्चात सभी मंदिरों से शोभायात्रा निकाली गई। इसमें महिलाएं सिर पर प्रतिमाजी को उठाकर आकर्षक नृत्य करती चल रही थीं। युवतियों की टोली नृत्य कर जयकारे लगा रही थी। मेन चैपाटी पर माहेश्वरी समाज  शोभायात्रा में श्रद्धालुओं को लड्डू वितरण किया गया। यात्रा ने मेन चैपाटी, चबूतरा चैक, लाल दरवाजा होते हुए पुनः मंदिरों की ओर प्रस्थान किया। यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। भक्ति गीतों पर महिलाएं व यात्रा के आगे पुरुष आकर्षक नृत्य करते हुए चले। जगह-जगह महिलाओं ने प्रतिमाजी का पूजन-अर्चन कर अगवानी की।
 जन्मोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक एक-दूसरे को हल्दी की थाप लगाई। मुख्य रूप से माखन-मिश्री की प्रसादी का वितरण हुआ। यात्रा में हर कोई हल्दी रंग से रंगा हुआ नजर आ रहा था। यात्रा का संचालन चारभुजा युवा मंच ने किया। 
« PREV
NEXT »