BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंतगर्त विशाल तिरंगा यात्रा कल

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस 2022 75वां स्वतंत्रता दिवस स्वतंत्रता दिवस पर भाषण स्वतंत्रता दिवस का महत्व स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन स्वतंत्रता दिवस पर शायरी 2022


 राजगढ़ (धार)। राजगढ़ नगर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कल सामाजिक समरसता मंच द्वारा आज़ादी का अमृत महोत्सव के अंर्तगत विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके पूर्व सुबह राधा कृष्ण के द्वार पर झंडा वंदन किया जाएगा। इस बार झंडा वंदन दिव्यांग के द्वारा होगा। 

  समाजिक समरसता मंच के संयोजक रमेश लक्ष्मण सिंह राजपूत ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को तिरंगा यात्रा को लेकर मंच के समस्त पदाधिकारी व सदस्य जुटे हुए है। इसमे मुख्य अतिथि श्री विजेंद्र नाथ महाराज जोगी जी व विशेष अतिथि हर्षवर्धन सिंह दत्तीगांव (राजा साहब) एवं भाजपा नेता राकेश यादव रहेंगे। 




विश्वमंगल म्यूजिकल ग्रुप,लोक गायक सुनिल जी झुन्जे ( भारतीय),नगर की प्रतिभा प्रवीण शर्मा,नीलेश शर्मा,दीपक ठाकुर,देशभक्ति गीतों पर नृत्य,





  यात्रा में रहेंगे आकर्षण का केंद्र-तिरंगा यात्रा श्री राधा कृष्ण द्वारा सायं  5 बजे आरंभ होगी। इसमें लोक गायक सुनिल जी झुन्जे ( भारतीय) व उनकी विश्वमंगल म्यूजिकल ग्रुप देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देगा। नगर की प्रतिभा प्रवीण शर्मा,नीलेश शर्मा,दीपक ठाकुर आदि भी देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियां देगे। वहीं इंदौर की डांस पार्टी देशभक्ति गीतों पर नृत्य करेगी। यात्रा में महापुरुषों के रूप में स्कूल के बालक-बालिकाए दिखाई देंगे।  प्रमुख मार्गों से गुजर कर तिरंगा यात्रा का समापन नया बस स्टैंड पर होगा।

« PREV
NEXT »