BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

75 वे स्वतंत्रता दिवस ( स्वराज अमृत महोत्सव ) पर ध्वजारोहण,भारत माता की आरती उतारी

 


  राजगढ़(धार)। 75 वें स्वतंत्रता दिवस (स्वराज अमृत महोत्सव) के अन्तर्गत महाविद्यालयीन इकाई राजगढ़ द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष  भी स्वतंत्रता दिवस पर अम्बेडकर प्रतिमा एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण के पश्चात ध्वजारोहण एवं भारत माता आरती उतारी गई, ध्वजारोहण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरदारपुर एस.डी.एम. राहुल चौहान, एस.डी.ओ.पी.रामसिंह मेडा,तहसीलदार दिनेश सोनारतिया, थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार मालवीय,  सी.एम.ओ. श्री मति देवबाला पिपलोनिया, नगर परिषद राजगढ़ अध्यक्ष भंवरसिह बारोड, उपाध्यक्ष अजय जायसवाल,पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र राजगढ़ मैडिकल ऑफिसर डॉ राहुल कुलथिया, राजगढ़ नगर कार्यवाह सुजित ठाकुर एवं नगर परिषद राजगढ़ के समस्त पार्षदगण कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे ।

  महाविद्यालय इकाई राजगढ़ का विशेष सहयोग रहा जिसमें रोहित सोलंकी, राहुल राठौर, पंकज मुलेवा, निकुंज बानिया, राहुल सोलंकी, अमर मोदी, राज राठौर आदि उपस्थित रहे । यह जानकारी महाविद्यालय इकाई प्रमुख कमलेश चौहान द्वारा दी गई ।।

« PREV
NEXT »