BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

PM Modi in Germany: पीएम मोदी ने कहा - भारत के लोग,भारत के युवा देश को स्वच्छ रखना अपना कर्तव्य समझ रहे हैं




  अंतराष्ट्रीय। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने म्यूनिख के ऑडी डोम में जर्मनी में भारतीय समुदाय को संबोधित किया और उनसे बातचीत की। जर्मनी में जीवंत भारतीय समुदाय के हजारों सदस्यों ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।
  प्रधान मंत्री ने भारत की विकास गाथा पर प्रकाश डाला और देश के विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों का उल्लेख किया। प्रधान मंत्री ने भारत की सफलता की कहानी को बढ़ावा देने और भारत की सफलता के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कार्य करने में प्रवासी भारतीयों के योगदान की भी सराहना की।

  उन्होंने संबोधित करते हुए कहा 

  आज का दिन एक और वजह से जाना जाता है। जो डेमोक्रेसी हमारा गौरव है, जो डेमोक्रेसी हर भारतीय के DNA में है, आज से सैंतालीस साल पहले इसी समय उस डेमोक्रेसी को बंधक बनाने, डेमोक्रेसी को कुचलने का प्रयास किया गया था। भारत के लोगों ने लोकतंत्र को कुचलने की सारी साजिशों का जवाब,लोकतांत्रिक तरीके से ही दिया। हम भारतीय कहीं भी रहें, अपनी डेमोक्रेसी पर गर्व करते हैं। हर हिंदुस्तानी गर्व से कहता है, भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है।

   आज भारत के हर गांव तक बिजली पहुंच चुकी है। आज भारत का लगभग हर गांव, सड़क मार्ग से जुड़ चुका है। आज भारत के 99 प्रतिशत से ज्यादा लोगों के पास क्लीन कुकिंग के लिए गैस कनेक्शन है। आज भारत का हर परिवार बैंकिंग व्यवस्था से जुड़ा हुआ है।

    भारत ने दिखाया है कि इतने विशाल और इतनी विविधता भरे देश में डेमोक्रेसी कितने बेहतर तरीके से डिलिवर कर रही है। जिस तरह करोड़ों भारतीयों ने मिलकर बड़े-बड़े लक्ष्य हासिल किए हैं, वो अभूतपूर्व है। आज भारत का हर गांव Open Defecation Free है।
  आज भारत के हर गरीब को 5 लाख रुपए के मुफ्त इलाज की सुविधा उपलब्ध है। कोरोना के इस समय में भारत पिछले दो साल से 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त अनाज सुनिश्चित कर रहा है। इतना ही नहीं, आज भारत में औसतन हर 10 दिन में एक यूनिकॉर्न बन रहा है।
  आज 21वीं सदी का भारत, चौथी औद्योगिक क्रांति में, इंडस्ट्री 4.0 में, पीछे रहने वालों में नहीं बल्कि इस औद्योगिक क्रांति का नेतृत्व करने वालों में से एक है।
Information Technology में, Digital Technology में भारत अपना परचम लहरा रहा है। आज का भारत “होता है, चलता है, ऐसे ही चलेगा” वाली मानसिकता से बाहर निकल चुका है। आज भारत ‘करना है’ ‘करना ही है’ और ‘समय पर करना है’ का संकल्प रखता है।
  भारत अब तत्पर है, तैयार है, अधीर है। भारत अधीर है, प्रगति के लिए, विकास के लिए। भारत अधीर है, अपने सपनों के लिए, अपने सपनों की सिद्धि के लिए।
  आज भारत में 90 प्रतिशत adults को वैक्सीन की दोनों डोज़ लग चुकी हैं। 95 प्रतिशत adults ऐसे हैं, जो कम से कम एक डोज़ ले चुके हैं। ये वही भारत है, जिसके बारे में कुछ लोग कह रहे थे कि सवा अरब आबादी को वैक्सीन लगाने में 10-15 साल लग जाएंगे।
  मुश्किल से मुश्किल हालातों में भी भारत के लोगों का हौसला ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। पिछले साल हमने अब तक का highest export किया है।
  ये इस बात का सबूत है कि एक ओर हमारे manufacturers नए अवसरों के लिए तैयार हो चुके हैं, वहीं दुनिया भी हमें उम्मीद और विश्वास से देख रही है। क्लाइमेट चेंज, आज ये भारत में केवल सरकारी पॉलिसीज़ का मुद्दा नहीं है।
  भारत का युवा EV और ऐसी ही दूसरी pro-climate technologies में invest कर रहा है। Sustainable climate practices आज भारत के सामान्य से सामान्य मानवी के जीवन का हिस्सा बन रही हैं।
  आज स्वच्छता भारत में एक जीवनशैली बन रही है। भारत के लोग,भारत के युवा देश को स्वच्छ रखना अपना कर्तव्य समझ रहे हैं।
  आज भारत के लोगों को भरोसा है कि उनका पैसा ईमानदारी से देश के लिए लग रहा है,भ्रष्टाचार की भेंट नहीं चढ़ रहा ।इसलिए देश में tax compliance तेजी से बढ़ रही है।

« PREV
NEXT »