BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

स्वयं को जानकर ही नए करियर का निर्माण कर सकते है - आनंदश्री,जार्स एज्युकेशन क्लासेस में " करियर और अभिभावक " मार्गदर्शन शिबिर का आयोजन



  बदलापुर- महाराष्ट्र। दसवीं और बारहवीं ने नतीजे घोषित हो चुके है। यह वह पड़ाव होता है जंहा विद्यार्थी और उनके अभिभावक करियर को लेकर कुछ ज्यादा ही कंफ्यूज रहते है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए जार्स एज्युकेशन क्लासेस में " करियर और अभिभावक " मार्गदर्शन शिबिर का आयोजन बड़े ही सफ़ल पूर्वक आयोजित किया गया। मार्गदर्शन के तौर पर प्रो डॉ दिनेश गुप्ता उपस्थित थे। उन्होंने अपने शैली में उपस्थित विद्यार्थी और परिजनों को करियर की नई दिशाएँ पर व्याख्यान दिया। अपने पांच महत्वपूर्ण सिद्धान्त में बताया कि माइन्डसेट,  SWOT,  जल्दी शुरुआत, रैंबो ज़ेब्रा तथा एक्शन पर बाते बताई। यह कभी सिद्धान्त स्वयम को जानने के लिए तैयार कराती हैं। स्वयं को जान कर ही एक मजबूत करियर का निर्माण किया जा सकता है।

 यह तीन घंटे का शिबिर शैक्षणिक खेल, माइंड पज़ल तथा  मनोरंजन से भरपूर था। 


क्लास के संचालक इंजिनीयर जयेश पांडे तथा डॉ अरविंद शर्मा ने भी अपने विचार लोगो के सामने प्रस्तूत किये। अथितियों में अचीवर्स कॉलेज के आय टी डिपार्टमेंट के एच ओ डी  प्रो कविता तथा म्हात्रे पॉलिटेक्निक के प्रिंसिपल नागेश पाटिल सर विशेष रूप से उपस्थित थे। इस कार्यक्रम को भारत वुमन कॉलेज के प्रांगण के रखा गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जार्स एज्युकेशन क्लास के सभी स्टाफ़ और विद्यार्थियों का विशेष योगदान रहा।

« PREV
NEXT »