BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

नवदिक्षीत पूज्य श्री सुलभ मुनि जी म.सा की बड़ी दीक्षा सम्पन्न, श्री संघ पहुंचा रायपुरिया

 


 राजगढ़ (धार)। आचार्य भगवंत श्री उमेश मुनि जी म.सा के सुशिष्य बुद्ध पुत्र प्रर्वतक श्री जिनेन्र्दमुनि जी म.सा के मुखारविंद से एवं अणु वत्स पूज्य श्री संयत मुनि जी म.सा आदि ठाणा 6 एवं पूज्या महासती श्री संयमप्रभा जी म.सा, पूज्या महासती श्री सुव्रता जी म.सा आदि ठाणा 11 के सानिध्य मे शुक्रवार को झाबुआ जिले के ग्राम रायपुरिया मे नवदिक्षीत मुनिराज पूज्य श्री सुलभ मुनि जी म.सा की बड़ी दीक्षा विधि सादगी पुर्ण माहोल मे सम्पन्न हुई, गुरु सौभाग्य प्रकाश भक्त मंडल के प्रांतीय सदस्य हेमंत वागरेचा ने बताया की शुक्रवार को प्रातः संघ के वरिष्ठ संरक्षक शैतानमल वागरेचा एवं संघ अध्यक्ष नरेन्द्र मूणत के मार्गदर्शन मे स्थानीय श्री संघ का 12 सदस्यी प्रतिनिधि मंडल पूज्य श्री सुलभ मुनि जी म.सा की बड़ी दीक्षा मोहत्सव मे भाग लेने के लिए रायपुरिया पहुंचा, प्रवीण वागरेचा ने बताया की विगत 11 जुन को इन्दौर निवासी वैरागी भाई श्री सुनील जी छिन्गावत की दीक्षा राजगढ नगर मे पूज्य प्रवर्तक श्री जिनेन्र्दमुनि जी म.सा के सानिध्य मे राजेन्द्र भवन मे सम्पन्न हुई थी, नवदिक्षीत मुनिराज का नाम पूज्य श्री सुलभ मुनि जी म.सा रखा गया था, शास्त्र के नियम के अनुसार दीक्षा होने के 7वे दिन नवदिक्षीत संत की बड़ी दीक्षा विधि करवाई जाती है, बड़ी दीक्षा विधि सम्पन्न होने के बाद नवदिक्षीत मुनिराज का आहर-पानी एवं सभी प्रकार की क्रिया सभी मुनिराज के साथ समान रुप से प्रारंभ हो जाती है, दीक्षा महोत्सव मे स्थानीय श्री संघ के साथ ही बाहर गाँव के अनेक श्री संघो की उपस्थिति रही, बाहर गाँव से आने वाले सभी अतिथि महानुभाव के आतिथ्य सत्कार की व्यवस्था श्री संघ रायपुरिया की ओर से की गई।

« PREV
NEXT »