BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

आचार्य ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. का जन्म एवं प्रथम पुण्य महोत्सव 3 से 5 जून तक

 



   

  राजगढ़ (धार) । श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट मोहनखेड़ा एवं अखिल भारतीय सौधर्म बृहत्तपागच्छीय त्रिस्तुतिक श्रीसंघ के तत्वाधान में दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. की पाट परम्परा के अष्टम पट्टधर गच्छाधिपति आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के जन्म एवं पुण्य दिवस के अवसर पर त्रिदिवसीय महोत्सव में 3 जून से 5 जून तक मनाया जा रहा है । 

  इस दौरान जीवदया, मानवसेवा के विभिन्न आयोजन के साथ ही आचार्यदेवेश श्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के गुरु समाधि मंदिर का भूमि पूजन व खाद् मुहूर्त का भव्य आयोजन प.पू. संयमस्थविर मुनिराज श्री हितेशचन्द्रविजयजी म.सा., प.पू. मालवशिरोमणि मुनिराज श्री पीयूषचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री दिव्यचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री वैराग्ययशविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जिनचन्द्रविजयजी म.सा., मुनिराज श्री जीतचन्द्रविजयजी म.सा. व साध्वी श्री किरणप्रभाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री सद्गुणाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री विमलयशाश्रीजी म.सा., साध्वी श्री तत्वलोचनाश्रीजी म.सा. आदि ठाणा की पावनतम निश्रा में होगा ।





    श्री आदिनाथ राजेन्द्र जैन श्वे. पेढ़ी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष पृथ्वीराज सेठ, पृथ्वीराज कोठारी, महामंत्री फतेहलाल कोठारी, मेनेजिंग ट्रस्टी सुजानमल सेठ व कोषाध्यक्ष हुकमीचंद वागरेचा एवं आचार्यश्री ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के जन्म एवं पुण्य समारोह के अध्यक्ष एवं ट्रस्टी श्री भेरुलाल गादिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 3 जून को प्रातःकाल की बेला में भक्तामर एवं गुरु चालीसा का पाठ होगा तथा दोपहर विजय मुहूर्त में सिद्धचक्र महापूजन होगा । 4 जून को प्रातः भक्तामर पाठ एवं गुरु चालीसा के पश्चात् प.पू. आचार्यदेवेश श्रीमद्विजय ऋषभचन्द्रसूरीश्वरजी म.सा. के गुरु मंदिर हेतु भूमि पूजन एवं खाद् मुहूर्त किया जावेगा । प्रातः 8 बजे 108 नदियों के पावन जल से शुभ वेला में दादा गुरुदेव के महा अभिषेक संपन्न होगे । 10 बजे से विराट धर्मसभा में गुरु वंदना सहित गुरु गुणानुवाद किया जावेगा । दोपहर विजय मुहूर्त में 207 जोड़ो सहित भव्य आचार्य ऋषभचन्द्रसूरि गुरुपद महापूजन होगा । संध्या में जिन मंदिर एवं गुरु मंदिर की भव्य सजावट व भक्ति भावना का आयोजन रखा गया है । 5 जून को भक्तामर पाठ एवं गुरु चालीसा के पश्चात् श्री मोहनखेड़ा महातीर्थ से विशाल चल समारोह के रुप में जीवदया यात्रा गौशाला जावेगी वहां गौशाला की सभी गायों को गुड़ लापसी व हरी घास का आहार दिया जावेगा साथ ही श्री राजेन्द्रसूरि जैन चिकित्सालय में स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का भी भव्य आयोजन किया गया है । गुरु भक्तों द्वारा 1000 राशन किट जरुरतमंदो को वितरित किये जावेगें । समारोह के अध्यक्ष व ट्रस्टी भेरुलाल गादिया ने देशभर के सभी गुरु भक्तों को भावांजलि अर्पित करने व अधिक से अधिक जन्म एवं पुण्य दिवस के अवसर पर पधारने का आग्रह किया है । जन्म एवं पुण्य दिवस के समारोह की तैयारीया जोरो पर है ।

« PREV
NEXT »