आचार्य श्री ऋषभचंद्रसूरीश्वर जी म सा की प्रथम पूण्यतिथि 25 मई को सावनेर में मनाई जावेगी

 


 सावनेर:-  दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्रसूरीश्वर जी म सा की पाट परम्परा के अष्टम पट्टधर गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्रसूरीश्वर जी म सा की ज्येष्ठ वदी दशमी 25 मई 2022 को गच्छाधिपति आचार्य देवेश हेमेन्द्रसूरीश्वर जी म सा के शिष्य रत्न एवं आचार्य श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी म सा के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री चन्द्रयश विजयजी म सा एवं मुनिराज श्री जिनभद्र विजय जी म सा की निश्रा में  मेनरोड स्थित जैन भवन पर पुण्यतिथि  प्रातः 9:30  मनाई जावेगी । प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर गुणानुवाद सभा,सामूहिक आयम्बिल,सामूहिक जाप,सामायिक व जीवदया आदि के आयोजन होंगे । प्रथम पुण्यतिथि के सम्पूर्ण आयोजन का लाभ साँवनेर नगर के श्रेष्ठिवर्य शा श्री मानमलजी केशरीमल दिलीपकुमार जी सिंघवी परिवार द्वारा लिया गया है श्री दिलीप जी संघवी ने सभी गुरुभक्तों को गुणानुवाद सभा मे अधिक से अधिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है।