युवा मोर्चा ने मनाई ज्योतिबा फुले जयंती



  राजगढ़(धार)। आज 11 अप्रैल वंचित समाज के उत्थान के लिए समर्पित महान समाज सुधारक ज्योतिबा फुले की जयंती पर भारतीय जनता युवा मोर्चा राजगढ़ द्वारा प्री मैट्रिक गर्ल्स छात्रावास में छात्राओं के बीच जाकर उनकी भौतिक और आवश्यकता की सामग्री वितरण की और समस्या की जानकारी ली छात्राओं द्वारा सबसे बड़ी समस्या उनकी छात्रावास की छत आरसीसी की नहीं है पत्रे की छत में वह रह रहे हैं और गर्मी तप रहे हैं और साथ ही गर्मी में कूलर की मांग की है सभी छात्राओं द्वारा देश के ऐसे प्रधानमंत्री द्वारा फ्री वैक्सीनेशन छात्रों द्वारा करा लिया गया है और मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी मंडल मंत्री निलेश शर्मा (लाला)द्वारा और युवा मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी अजय चौहान द्वारा छात्राओं को जल्दी आप की इन समस्या का हल किया जाएगा । साथ छात्राओं आवश्यकता हेतु खेल सामग्री केरम, सितोलिया, और फल वितरण किए गए । उपलक्ष्य में रामचंद्र  कुमावत ,सागर रावत, रोहित सिसोदिया आदि पदाधिकारी उपस्थित थे जानकारी जिला मीडिया प्रभारी अजय चौहान ने दी 🙏