राजगढ़(धार)। राजगढ़ में होलिका दहन अनेक स्थानों पर किया गया। राजगढ़ के तिलक मार्ग पोरवाल धर्मशाला के समीप रहवासियों ने होलिका दहन का आयोजन किया जिसमें होलिका माता का आकर्षक श्रृंगार ने लोगो का मनमोह लिया। रहवासियों होलिका माता पूजन अर्चन कर होलिका दहन किया और परिक्रमा लगाते दिखाई दिए। रहवासियों ने गोबर के कंडो की होलिका का दहन किया।
