राजगढ़(धार)। जाने-माने विचारक,दार्शनिक और राजनीतिक पार्टी भारतीय जनसंघ के सह-संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 11 फरवरी शुक्रवार को पुण्यतिथि है। ऐसे में राजगढ़ नगर परिषद द्वारा मेला मैदान महाराणा प्रताप राजगृही वाटिका के सामने बना पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय है जहाँ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा भी है गौरतलब आज दिनांक तक वाचनालय नाम का रह गया है न तो किताबे पढ़ने वाले रुचि में है ,ऐसे में वाचनालय संचालन में गति नही आ पाई, वाचनालय पर नगर परिषद का ध्यान नही दिख रहा है। ऐसे में आज भी जब हमने पड़ताल कि तो धुलमय वाचनालय दिखा साथ ही क्षति ग्रस्त खिड़की दिखाई दी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा धुलमय,पुरानी माला ही देखने को मिली ऐसे में जिम्मेदार क्या कर रहे है यह इससे पता लग सकता है। लेकिन आज के दिन बीजेपी भी सक्रिय नही दिखाई दी यह भी बीजेपी का रुख इस ओर नही दिखना बताता है। अब वक्त बताएगा पंडित दीनदयाल उपाध्याय वाचनालय को लेकर बीजेपी कितना कार्य कर पाती है ।
