राजगढ़(धार)। आज नगर परिषद प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी मंडल राजगढ़ के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मिठाई वितरण कर उनकी जन्म जयंती बड़े हर्षोल्लास से मनाई गई।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन बानिया ने स्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डाला, स्वामी जी युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे उन्हीं से प्रेरणा लेकर नगर परिषद कार्यालय में उपस्थित कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों के समक्ष नगर को स्वच्छ रखने हेतु शपथ ली गई।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गिरधारी चौधरी , मंडल महामंत्री दीपक चौधरी, पार्षद नरेंद्र भंडारी, विपिन पांडे ,पप्पू सिंह भूरिया, नीलेश शर्मा, अजय चौहान ,सोहन पटेल ,सुनील गौड़ सागर रावत, गोविन्द चौधरी, प्रकाश चौधरी व अन्य कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।