BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

मुकेश जे भारती की 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' के फर्स्ट लुक पोस्टर को मिल रही दर्शकों की सराहनीय प्रतिक्रिया




  मनोरंजन: अभिनेता मुकेश जे भारती ने आने वाली चर्चित एक्शन-ड्रामा मूवी 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' का पोस्टर जारी किया है। फिल्म अभिनेता मुकेश जे भारती और अभिनेत्री ऋचा मुखर्जी की लव केमिस्ट्री के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म की स्टार कास्ट राजेश शर्मा, अतुल श्रीवास्तव, गोविंद नामदेव, अलका अमीन, संतोष शुक्ला, सोमा राठौड़ और अर्पित भदौरिया, राजीव पांडे, ओंकार दास मानिकपुरी, साहबदास मानिकपुरी, मंजू भारती हैं। इसका निर्देशन पार्थो घोष ने किया है।

  इससे पहले मुकेश जे भारती और पार्थो घोष की जोड़ी 'मौसम इकरार के, दो पल प्यार के' में भी दिखी थी। इस मौके पर मुकेश जे भारती ने कहा,  फिल्म 'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' का पोस्टर जारी हो गया है। दर्शकों, परिवार और दोस्तों की बहुत अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। मैं निर्देशक पार्थो घोष को उनपर भरोसा और विश्वास करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आज का दिन मेरे और मेरी टीम के लिए बहुत बड़ा दिन है।"'प्यार में थोड़ा ट्विस्ट' एक एक्शन-ड्रामा फिल्म है। यह लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के पास एक कस्बे की कहानी है।

 इसी वर्ष 18 फरवरी को रिलीज हो रही इस फिल्म के निर्माता मंजू भारती और सहनिर्माता विजय सिंह भदौरिया, नूर फातिमा, अजीता सिंह भदौरिया हैं। विवेक फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस और वीएसबी पिक्चर्स प्रा.लि. बैनर तले निर्मित इस फिल्म की पूरी शूटिंग लखनऊ में हुई है। म्यूजिक बप्पी लाहिरी ने तैयार किया है और फिल्म के वितरक सार्थक सिनेमा हैं।
« PREV
NEXT »