BREAKING NEWS
latest
TIMES OF MALWA
DIGITAL SERVICES
PR • MEDIA PROMOTION • SEO • NEWS COVERAGE • CGI ADS • SOCIAL MEDIA
TIMES OF MALWA
PR • SEO • CGI ADS • NEWS PROMOTION
VISIT NOW

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला,शिवराज सरकार का बड़ा फैसला,कोविड-19 महामारी के समस्त प्रतिबंध हटाए



 मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज बड़ा फैसला लिया है इसको लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि #COVID19 संकट क चलते मध्यप्रदेश में लागू किए गए सभी प्रतिबंध आज से हटाने का फैसला हमने किया है। कोविड महामारी पर प्रदेश में अभी पूरी तरह से नियंत्रण की स्थिति है। अब समस्त सामाजिक, राजनीतिक, खेल, मनोरंजन, सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजन पूरी क्षमता के साथ हो सकेंगे।




 प्रदेश में अलग-अलग क्षेत्रों में मेलों का आयोजन हो सकेगा। चल समारोह निकल सकेंगे। शादी समारोह जितनी संख्या में लोगों की उपस्थिती में आयोजित करना चाहें कर सकते हैं। नाइट कर्फ़्यू भी आज रात से समाप्त होगा। अंतिम संस्कार में भी जितने लोग शामिल होकर अंतिम दर्शन करना चाहें कर सकेंगे। सिनेमा हॉल, मॉल, स्विमिंग पूल, क्लब, जिम, योगा सेंटर, रेस्टोरेंट इत्यादि पूरी क्षमता के साथ संचालित किए जा सकेंगे। स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल, कोचिंग क्लासेस भी पूरी क्षमता से संचालित कर सकते हैं। हमें कोविड को लेकर सतर्क भी रहना है। बचाव संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन जारी रखें, जैसे मास्क लगाना, हाथ स्वच्छ रखना, मामूली लक्षण पर तत्काल जांच आदि। दूसरा टीका सभी अवश्य लगवा लें। 31 दिसंबर तक हम सभी को मिलकर मध्यप्रदेश के सम्पूर्ण टीकाकरण का लक्ष्य प्राप्त करना है।

« PREV
NEXT »